विमान में सवार थे 9 लोग, एयरपोर्ट पर उतरते ही बंदूकधारियों ने किया अटैक, जानिए क्या हुआ

By भाषा | Published: December 21, 2019 08:14 PM2019-12-21T20:14:20+5:302019-12-21T20:14:20+5:30

इंडोनेशियाई के सह पायलट पी. कोनड्रो उसोडो ने कहा कि यह हमला शुक्रवार को पर्वतीय जिले पुनकाक में हुआ। यह अलगाववादियों का गढ़ है जिन्होंने इंडोनेशियाई शासन के खिलाफ 1960 के दशक से संघर्ष छेड़ रखा है। उसोडो ने कहा कि उन्हें और आस्ट्रेलियाई पायलट मिशेल क्युमिंग शुरुआत में गोलीबारी के बारे में जानकारी नहीं हुई।

9 people were on board the plane, gunmen attacked as soon as they landed at the airport, know what happened | विमान में सवार थे 9 लोग, एयरपोर्ट पर उतरते ही बंदूकधारियों ने किया अटैक, जानिए क्या हुआ

वीडियो में कहा कि करीब 30 मिनट बाद बंदूकधारियों ने विमान से सामान उतार रहे लोगों को गोली मारने का प्रयास किया।

Highlightsउन्होंने विमान को तिमिका नगर से बियोगा हवाई अड्डे पर उतार लिया।बंदूकधारियों को विमान के उतरते समय गोलीबारी करते हुए देखा।

इंडोनेशिया के अशांत पापुआ प्रांत में एक छोटे वाणिज्यिक विमान के उतरने पर बंदूकधारियों ने उस गोलीबारी की। विमान में नौ यात्री सवार थे। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इंडोनेशियाई के सह पायलट पी. कोनड्रो उसोडो ने कहा कि यह हमला शुक्रवार को पर्वतीय जिले पुनकाक में हुआ। यह अलगाववादियों का गढ़ है जिन्होंने इंडोनेशियाई शासन के खिलाफ 1960 के दशक से संघर्ष छेड़ रखा है। उसोडो ने कहा कि उन्हें और आस्ट्रेलियाई पायलट मिशेल क्युमिंग शुरुआत में गोलीबारी के बारे में जानकारी नहीं हुई।

उन्होंने विमान को तिमिका नगर से बियोगा हवाई अड्डे पर उतार लिया। हालांकि बाद में यात्रियों ने बताया कि उन्होंने बंदूकधारियों को विमान के उतरते समय गोलीबारी करते हुए देखा। उसोडो ने एक वीडियो में कहा कि करीब 30 मिनट बाद बंदूकधारियों ने विमान से सामान उतार रहे लोगों को गोली मारने का प्रयास किया।

हालांकि वहां मौजूद सैनिकों द्वारा गोलीबारी करने पर वे जंगलों में भाग गए। वहीं विमान में सवार यात्रियों और पायलटों को हवाई अड्डे के पास एक सुरक्षा चौकी पर पहुंचाया गया। यह वीडियो इंडोनेशियाई सेना के एक सूत्र से शनिवार को प्राप्त हुआ।

उसोडो ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस गोलीबारी में कोई बंदूकधारी मारा गया या नहीं। यह गोलीबारी करीब तीन घंटे चली। गोलीबारी के बारे में टिप्पणी के लिए फोन करने पर सैन्य प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया।

Web Title: 9 people were on board the plane, gunmen attacked as soon as they landed at the airport, know what happened

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे