लाइव न्यूज़ :

हैती के तटवर्ती क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 29 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 14, 2021 23:40 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस, 14 अगस्त (एपी) हैती में शनिवार को आए 7.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र यहां से उत्तर-पूर्व में 12 किलोमीटर दूर संत लुइस दु सुड में था।

हैती के नागरिक सुरक्षा निदेशक जेरी चांडलर ने एपी को बताया कि भूकंप में 29 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान के लिए टीमों को इलाके में भेजा जाएगा।

पोर्ट ऑ प्रिंस में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डर कर सड़कों पर निकल आए। स्थानीय निवासी नाओमी वर्नीस ने कहा कि भूकंप इतना तेज था कि मेरी नींद खुल गयी और देखा कि पलंग भी हिल रहा है।

नाओमी ने कहा, “ भूकंप के कारण मैं जाग गयी और बिना जूते पहने ही अपने घर से बाहर आ गयी। मैं 2010 का भीषण भूकंप देख चुकी हूं, इसलिए मेरे पास भागने के अलावा कोई अन्य विकल्प मौजूद नहीं था। बाद में मुझे याद आया कि मेरे दो बच्चे और मेरी मां घर के भीतर ही हैं। मेरे पड़ोसी घर के भीतर गए और उन्हें बाहर लेकर आए। हम सड़क की ओर भागे।“

गौरतलब है कि हैती पहले भी भीषण भूकंप और तूफानों का सामना कर चुका है। हैती में 2018 में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 2010 में 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के कारण करीब तीन लाख लोगों की मौत हुई थी और देश की राजधानी में भारी तबाही हुई थी।

नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक चक्रवाती तूफान ग्रेस सोमवार देर रात या मंगलवार की सुबह हैती पहुंचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'