जर्मनी में संग्रहालय से चोरों ने 9 मिनट में 14 करोड़ की कीमत के 450 सोने के सिक्के उड़ाए, सरकार ने बताया त्रासदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2022 10:15 AM2022-11-25T10:15:54+5:302022-11-25T10:43:56+5:30

साल 2017 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उस वक्त बर्लिन में 100 किलो के सोने के सिक्के चोरी हुए थे। इस घटना के दो साल बाद ड्रेसडेन के ग्रीन वॉल्ट संग्रहालय से 21 हीरे के गहने गायब हुए थे। 

450 gold coins worth 14 crore stolen from museum in Germany within 9 minutes | जर्मनी में संग्रहालय से चोरों ने 9 मिनट में 14 करोड़ की कीमत के 450 सोने के सिक्के उड़ाए, सरकार ने बताया त्रासदी

जर्मनी में संग्रहालय से चोरों ने 9 मिनट में 14 करोड़ की कीमत के 450 सोने के सिक्के उड़ाए, सरकार ने बताया त्रासदी

Highlights1999 में मैनचिंग के पास एक पुरातात्विक खुदाई के दौरान इन सिक्कों का पता चला था। चोरी किए गए इन सिक्कों की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। कर्मचारी जब संग्राहलय में दाखिल हुए थे उन्हें फर्श पर टूटे शीशे के टुकड़े मिले और सोने के सिक्के अपनी जगह से गायब थे

जर्मनीः यहां के बवेरिया स्थित एक म्यूजियम से तीसरी सदी के सोने के 450 सिक्के चोरी हो गए हैं। हैरान करनेवाली बात यह है कि चोरों ने इस घटना को महज 9 मिनट में अंजाम दिया है। वे आधी रात को बावेरिया के मैनचिंग में बने संग्रहालय में दाखिल हुए और 1999 में खोजे गए इन दुर्लभ सैकड़ों सिक्के चोरी कर ले गए।

बीबीसी के मुताबिक, चोरी किए गए इन सिक्कों की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह पता लगा रही है कि चोर कैसे संग्रहालय में दाखिल हुए। जबकि संग्राहलय में अलार्म सिस्टम इंस्टॉल है। क्या चोर इन्हें ब्रेक करके दाखिल हुए या फिर उन्होंने चोरी से पहले इंटरनेट केबल काट दिए थे? 

कर्मचारी जब संग्राहलय में दाखिल हुए थे उन्हें फर्श पर टूटे शीशे के टुकड़े मिले और सोने के सिक्के अपनी जगह से गायब थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस चोरी का पहले हुई किसी चोरी से तो संबंध नहीं है। बवेरिया के मंत्री मार्कस ब्लूम ने इस घटना को 'त्रासदी' बताया है।

1999 में मैनचिंग के पास एक पुरातात्विक खुदाई के दौरान इन सिक्कों का पता चला था। यह 20 वीं शताब्दी में सेल्टिक सोने की सबसे बड़ी खोज मानी जाती है। मिस्टर ब्लूम के अनुसार, इस खोज ने लोगों को 2000 साल पहले बवेरिया में रहने वाले लोगों के दैनिक जीवन की एक झलक दी।

बीबीस ने बताया है कि साल 2017 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उस वक्त बर्लिन में 100 किलो के सोने के सिक्के चोरी हुए थे। इस घटना के दो साल बाद ड्रेसडेन के ग्रीन वॉल्ट संग्रहालय से 21 हीरे के गहने गायब हुए थे। 

Web Title: 450 gold coins worth 14 crore stolen from museum in Germany within 9 minutes

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे