लाइव न्यूज़ :

यमन में बच्चों से भरी स्कूली बस पर हवाई हमला, 29 की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2018 00:13 IST

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति ने कहा कि हुती के गढ़ सादा में बच्चों से भरी बस हमले की चपेट में आ गई जिससे दर्जनों बच्चे हताहत हो गये।

Open in App

सना, 9 अगस्त (एएफपी): विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी यमन में आज एक बस पर हमले में कम से कम 29 बच्चे मारे गए। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति ने यह जानकारी दी। सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन सैन्यबल ने कहा कि उसने ‘वैध सैन्य कार्रवाई’ की है और हुती विद्रोहियों को निशाना बनाया है। उसने कल सऊदी शहर जिजान में किये गये जानलेवा मिसाइल हमले का बदला लिया है। मृतकों में अधिकतर बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम है।लेकिन अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति ने कहा कि हुती के गढ़ सादा में बच्चों से भरी बस हमले की चपेट में आ गई जिससे दर्जनों बच्चे हताहत हो गये।उसने ट्वीट किया, ‘‘यमन में हमारी टीम की सहायता से एक अस्पताल में 15 साल तक के 29 बच्चों के शव पहुंचाये गये। इस हमले में 30 बच्चों समेत 48 लोग घायल भी हो गये। ’’ हुती के अल मसरियाह टीवी ने कहा कि हमले में 50 लोग मारे गए और 77 अन्य घायल हो गए। हताहतों में ‘‘अधिकतर बच्चे’’ हैं। यद्यपि मौत के आंकड़ों की पुष्टि संभव नहीं हुई।हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना