लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के फ्लोरिडा में टूटे कई रिकॉर्ड, एक दिन में 21,683 नए केस, मास्क लगाने की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2021 09:14 IST

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए थीम पार्क, रिजॉर्ट ने यहां आने वाले लोगों से एक बार फिर मास्क लगाने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लोरिडा अमेरिका में वायरस का नया केंद्र बन गया है।देश के सभी नए मामलों का करीब पांचवा हिस्सा फ्लोरिडा में ही आ रहा है।डेसैंटिस ने शुक्रवार को छात्रों द्वारा मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया।

ओरलैंडोः अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा में कोविड-19 के 21,683 नए मामले आए हैं जो महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं। संघीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

 

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए थीम पार्क, रिजॉर्ट ने यहां आने वाले लोगों से एक बार फिर मास्क लगाने की अपील की है। बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के लगातार प्रसार के बीच फ्लोरिडा अमेरिका में वायरस का नया केंद्र बन गया है। देश के सभी नए मामलों का करीब पांचवा हिस्सा फ्लोरिडा में ही आ रहा है।

राज्य विधायिका के साथ ही रिपब्लिकन पार्टी से फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसैंटिस ने अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और टीके की आवश्यकताओं का विरोध किया है और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों एवं पाबंदियों का पालन कराने से संबंधी स्थानीय अधिकारियों के अधिकारों को सीमित कर दिया है।

अगले महीने से स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने के मद्देनजर डेसैंटिस ने शुक्रवार को छात्रों द्वारा मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया। नए मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई और इन्हें शनिवार को अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों की वेबसाइट पर जारी किया गया। आंकड़े दर्शाते हैं कि सनशाइन स्टेट में संक्रमण के मामले कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

महज एक दिन पहले फ्लोरिडा में कोविड-19 के 17,093 नए मामले आए थे। टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले फ्लोरिडा में सर्वाधिक 19,334 मामले सात जनवरी को दर्ज किए गए थे। इस सप्ताह राज्य में संक्रमण से 409 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या 39,000 हो गई है।

मार्च 2020 में संक्रमण से राज्य में पहली मौत हुई थी और अगस्त 2020 के मध्य में संक्रमण का प्रसार जोर पर था। तब सात दिन की अवधि में 1,266 लोगों की मौत हुई थी। डेसैंटिस ने संक्रमण में तेजी के लिए मौसम में बदलाव को कारण बताया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की कि फ्लोरिडा में कोरोना वायरस के मामले पिछले एक सप्ताह में 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जबकि राज्य में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने के मामले पिछले साल के चरम पर पहुंचने के करीब है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाकोविड-19 इंडियाजो बाइडनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद