लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 16 आतंकवादियों और दो सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 23:29 IST

Open in App

क्वेटा (पाकिस्तान), 23 अक्टूबर (एपी) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने कहा कि चरमपंथियों और अलगाववादियों के खिलाफ की गई अलग-अलग कार्रवाई में शनिवार को 16 अलगाववादियों को मार गिराया जबकि अभियान के दौरान दो सैनिक भी मारे गए।

प्रान्तीय आतंकवाद रोधी विभाग ने एक बयान में कहा कि बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग इलाके में एक अभियान चलाया गया था। इससे पहले इसी सप्ताह, उसी इलाके में एक बम धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी तथा 19 अन्य घायल हो गए थे।

बयान में कहा गया कि आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलाई जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में नौ “आतंकवादी” मारे गए। तत्काल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, पिछले सप्ताह के बम हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली थी।

बयान में कहा गया कि मुठभेड़ के बाद नौ कलाशनिकोव राइफलें, विस्फोटक और रॉकेट से दागे जाने वाले ग्रेनेड बरामद किये गए।

इस बीच शनिवार शाम को सुरक्षा बलों ने कहा कि उसने बलूचिस्तान के हरनाई जिले में छापेमारी अभियान के दौरान छह अलगाववादियों को मार गिराया।

इससे पहले, सेना के एक बयान के मुताबिक उत्तर पश्चिम में सुरक्षाबलों की छापेमारी के दौरान दो सैनिक और एक आतंकवादी की मौत हो गई। यह छापेमारी शुक्रवार को मीरन शाह में हुई थी जो अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान जिले का मुख्य शहर है। सेना के बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला