कांगो में हमले में 14 लोगों की मौत, महीनोंं से हिंसा की चपेट में है देश

By भाषा | Published: September 19, 2019 05:32 AM2019-09-19T05:32:41+5:302019-09-19T05:32:41+5:30

​​​​​​​नगाडू गांव के एक स्थानीय नेता डिजायर मालो ने बताया, ‘‘14 शव मिले हैं और चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया।’’ क्षेत्रीय प्रशासक ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि लोगों की रक्षा के लिए सेना आवश्यक कदम उठाएगी।

14 killed in militia attack in northeastern DR Congo | कांगो में हमले में 14 लोगों की मौत, महीनोंं से हिंसा की चपेट में है देश

प्रतीकात्मक फोटो

कांगो के उत्तर-पूर्वी इतूरी क्षेत्र के एक गांव में मिलिशिया के हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए। यह देश महीनों से हिंसा की चपेट में है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जून में इस क्षेत्र में 160 लोगों की हत्या कर दी गयी और स्थानीय मिलिशिया के आतंक से तीन लाख लोग घर छोड़कर चले गए।

नगाडू गांव के एक स्थानीय नेता डिजायर मालो ने बताया, ‘‘14 शव मिले हैं और चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया।’’ क्षेत्रीय प्रशासक ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि लोगों की रक्षा के लिए सेना आवश्यक कदम उठाएगी।

Web Title: 14 killed in militia attack in northeastern DR Congo

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे