नेपाल: भूस्खलन में 13 लोगों की हुई मौत, 10 लापता, 10 को बचाया गया, राहत कार्य जारी

By आजाद खान | Published: September 17, 2022 01:47 PM2022-09-17T13:47:04+5:302022-09-17T14:09:08+5:30

वहीं इस पर बोलते हुए उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने कहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को बचाया भी गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में बचाव कार्य जारी है।

13 killed 10 missing 10 rescued in landslide Achham district of western Nepal relief work underway | नेपाल: भूस्खलन में 13 लोगों की हुई मौत, 10 लापता, 10 को बचाया गया, राहत कार्य जारी

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsनेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।यहां के अछाम जिले में भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। इस पर बोलते हुए अधिकारियों ने कहा कि राहत कार्य जारी है।

काठमांडू:भूस्खलन के कारण पश्चिम नेपाल के अछाम जिले में 13 लोगों की मरने की खबर सामने आ रही है। भूस्खलन इतना खतरनाक था कि इसमें 10 लोगों के लापता होने की भी बात सामने आई है। 

घटना की जानकारी देते हुए उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने बताया कि इलाके में बचाव अभियान जारी है। ऐसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी तैनाती की गई है। 

लगातार बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही

आपको बता दें कि नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भारी तबाही देखने को मिली है। ऐसे में नेपाल के अछाम जिले के अलग-अलग हिस्सों से 13 लोगों की मरने की खबर सामने आई है। यही नहीं करीब 10 लोग लापता है और 10 को बचाया गया है। 

नेपाल पुलिस ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण सुदूर पश्चिम इलाके में भारी नुकसान हुआ है। यहां पर कई संपत्तियां नष्ट हुई है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने बताया कि अछाम जिले में पांच घर गिर गए थे। ऐसे में मलबे हटाकार वहां से मृतकों और घायलों को निकाला गया है। 

नेपाल में जून और सितंबर के बीच होती है भूस्खलन 

इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें बचावकर्मियों को मृतक और घायलों को बाहर निकालते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं इलाके में लापता लोगों की भी तलाशी की जा रही है। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती भी कराया जा रहा है। 

आपको बता दें कि इस तरीके से पहाड़ी इलाकों में अकसर ऐसे हादसे होते रहते है। आम तौर पर नेपाल में जून और सितंबर के बीच भूस्खलन की घटनाएं ज्यादा देखी जाती है। 
 

Web Title: 13 killed 10 missing 10 rescued in landslide Achham district of western Nepal relief work underway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे