ब्रिटेन में 11 वर्षीय भारतवंशी लड़की को समुद्र तट पर अंगूठी मिली, मां की मदद से उस व्यक्ति को खोजा, शख्स ने कहा-शादी की निशानी, धन्यवाद

By भाषा | Published: September 29, 2020 01:41 PM2020-09-29T13:41:29+5:302020-09-29T13:41:29+5:30

एस्टले की अंगूठी रेत में कहीं खो गयी थी। मैट एस्टले ने ‘बीबीसी’ को बताया कि वह समुद्र तट पर मस्ती कर रहे थे उसी दौरान उनकी उंगली से अंगूठी गिर गयी और उन्हें लगा कि अब वह कभी नहीं मिलेगी।

11-year-old Indian girl Britain found ring beach searched person help mother sign of marriage thank you | ब्रिटेन में 11 वर्षीय भारतवंशी लड़की को समुद्र तट पर अंगूठी मिली, मां की मदद से उस व्यक्ति को खोजा, शख्स ने कहा-शादी की निशानी, धन्यवाद

प्रिया ने कहा कि कितना अच्छा होता कि हम उस व्यक्ति को खोजें जिसकी यह अंगूठी थी। (file photo)

Highlightsइसे पाकर व्यक्ति को काफी खुशी हुई क्योंकि यह उसकी शादी की निशानी थी। प्रिया साहू को पिछले महीने इंग्लैंड में वेंटोर तट पर बालू में एक अंगूठी मिली। खुशी व्यक्त की और लड़की की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए यह कोई मुराद पूरी होने की तरह है।

लंदनः ब्रिटेन में 11 वर्षीय एक भारतवंशी लड़की को समुद्र तट पर एक अंगूठी मिली और उसने अपनी मां की मदद से उस व्यक्ति को खोज निकाला जिसकी वह अंगूठी थी।

इसे पाकर व्यक्ति को काफी खुशी हुई क्योंकि यह उसकी शादी की निशानी थी। प्रिया साहू को पिछले महीने इंग्लैंड में वेंटोर तट पर बालू में एक अंगूठी मिली। इससे एक दिन पहले ही मैट एस्टले की अंगूठी रेत में कहीं खो गयी थी। मैट एस्टले ने ‘बीबीसी’ को बताया कि वह समुद्र तट पर मस्ती कर रहे थे उसी दौरान उनकी उंगली से अंगूठी गिर गयी और उन्हें लगा कि अब वह कभी नहीं मिलेगी।

अपनी अंगूठी वापस मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की और लड़की की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए यह कोई मुराद पूरी होने की तरह है। प्रिया की मां अस्विता ने कहा, ‘‘हमें लगा कि जिसकी अंगूठी गुम हुई होगी उसे कितना बुरा लग रहा होगा। प्रिया ने कहा कि कितना अच्छा होता कि हम उस व्यक्ति को खोजें जिसकी यह अंगूठी थी।’’

एस्टले ने लौटने से पहले वहां एक कैफै के संचालक को अंगूठी गुम होने के बारे में बताया था । प्रिया को अंगूठी मिलने के बाद उन्होंने कैफे के संचालक से संपर्क किया जिसके बाद एस्टले को खोज निकाला गया। एस्टले के लिए यह यादगार अंगूठी थी क्योंकि इसे उनकी पत्नी ने 15 साल पहले शादी के वक्त पहनाया था। 

Web Title: 11-year-old Indian girl Britain found ring beach searched person help mother sign of marriage thank you

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे