लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल

By भाषा | Updated: December 1, 2019 20:50 IST

पुलिस ने बताया कि शहर में सप्ताहांत में यहां एक फुटबॉल मैच होने के मद्देनजर अतिरिक्त गश्ती दल घटनास्थल पर थे, जिसके कारण पुलिस ने गोलीबारी पर तेजी से कार्रवाई की।

Open in App

अमेरिका में न्यू आर्लीन्स के मुख्य पर्यटन केंद्र फ्रेंच क्वार्टर में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि गोलीबार रविवार तड़के तीन बजे हुई। इस गोलीबारी में किसी की मौत की खबर नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि शहर में सप्ताहांत में यहां एक फुटबॉल मैच होने के मद्देनजर अतिरिक्त गश्ती दल घटनास्थल पर थे, जिसके कारण पुलिस ने गोलीबारी पर तेजी से कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शॉन फर्ग्यूसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां गोलीबारी हुई, उस ब्लॉक में अधिकारी तैनात थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां बड़ी संख्या में लोगों के होने के कारण हम यह पता नहीं लगा पाए कि गोलीबारी किसने की। हमें नहीं पता कि यह शुरू कैसे हुई।’’ न्यू आर्लीन्स पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट