लाइव न्यूज़ :

उत्तर मैसेडोनिया में अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 08:37 IST

Open in App

स्कोप्जे, नौ सितंबर (एपी) यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में कोविड-19 के एक अस्थायी अस्पताल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। पुलिस और जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आग बुधवार देर रात पश्चिमी शहर टेटोवो में लगी, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद यह अस्पताल खोला गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों को राजधानी स्कोप्जे के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

प्रधानमंत्री जोरन जेव ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर एक विस्फोट के बाद आग लगी।

देश की 30 प्रतिशत से कम आबादी का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। अगस्त अंत में यहां संक्रमण के नए मामले और उससे मौत के मामले काफी बढ़ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना