WATCH: शख्स ने पहले गाय को मारी लात- फिर जोर-जोर से खिंचता रहा पूंछ, अंत में जो हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Published: October 16, 2022 01:40 PM2022-10-16T13:40:02+5:302022-10-16T13:55:51+5:30

वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स एक गाय को बुरे तरीके से परेशान कर रहा है। वह कभी गाय को लात मारता है तो कभी उसकी पूंछ को जोर से खिंचता है।

young man kick cow pull tail then karma happen watch viral video | WATCH: शख्स ने पहले गाय को मारी लात- फिर जोर-जोर से खिंचता रहा पूंछ, अंत में जो हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

फोटो सोर्स: Twitter @gharkekalesh

Highlightsसोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स द्वारा गाय को परेशान करते हुए देखा गया है। ऐसे में बाद में गाय ने भी शख्स पर हमला कर दिया है।

Cow Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को गाय को लात से मारते और उसकी पूंछ को खिंचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शख्स गाय को बुरे तरीके से परेशान करते और उसकी पूंछ को जोर से टानते हुए नजर आ रहा है। 

वायरल वीडियो के अगले हिस्से में गाय को उस पर हमला करते हुए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

इस 16 सेकेंड के वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स गाय को परेशान कर रहा है। वह गाय के गले की रस्सी को पकड़े कभी उसे पैर से मार रहा है तो कभी उसके पूंछ को जोर से खिंच रहा है। गाय अपनी जगह से हिलना नहीं चाहती है, लेकिन शख्स उसे वहां से कहीं ले जाना चाहता है। ऐसे में वह रस्सी को खिंचते हुए गाय की पूंछ को टानकर आगे ले जाता है। 

गाय आगे बढ़ती रह रही है और वह उसकी पूंछ को जोर-जोर से टांते रह रहा है। ऐसे में शख्स द्वारा बार-बार परेशान करने से गाय भड़क जाती है और शख्स पर हमला कर देती है। वह उसे मार कर नीचे गिरा देती है और बार-बार उस पर हमला करने लगती है। वीडियो को देख एक पल ऐसा लगता है कि वह शख्स की जान ही ले लेगी। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए कई रिएक्शन्स 

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई रिएक्शन्स दिए है। एक यूजर ने ट्वीट कर इसे 'इंस्टैंट कर्मा' कहा है। वहीं एक और यूजर ने 'जैसा करोगे वैसा भरोगे।' कुछ और यूजर ने भी लिखा है, "बहुत अच्छा किया। गाय को लात मारी, जिसका फल उसे उसी वक्त मिल गया।' इस पर एक यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों, लेकिन गाय ने जो वापस किया यह बहुत संतोषजनक है।'

आपको बता दें इस वीडियो को 'घर के कलेश' ने ट्विटर पर शेयर किया जिसे अब तक 60 हजार व्यूज मिल चुके है। 

Web Title: young man kick cow pull tail then karma happen watch viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे