जिंदगी में पहलीबार नहाने के बाद 94 साल की उम्र में 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' अमो हाजी की मौत

By रुस्तम राणा | Published: October 25, 2022 10:55 PM2022-10-25T22:55:50+5:302022-10-25T22:55:50+5:30

ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दशकों से गंदगी में रहने और कपड़े न धोने के लिए "दुनिया के सबसे गंदे आदमी" के नाम से प्रसिद्ध ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

'World's dirtiest man' Amou Haji dies shortly after taking first bath in decades | जिंदगी में पहलीबार नहाने के बाद 94 साल की उम्र में 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' अमो हाजी की मौत

जिंदगी में पहलीबार नहाने के बाद 94 साल की उम्र में 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' अमो हाजी की मौत

Highlightsउन्होंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ एकबार स्नान किया, जिसके बाद उनकी मौत हो गईउन्‍हें ताजा खाना खाने की बजाय साही का सड़ा हुआ मांस खाना पसंद थाउन्हें सिगरेट पीना बहुत पसंद था, वह एकबार में ही चार-चार सिगरेट फूंकते थे

World's dirtiest man:ईरान के रहने वाले दुनिया के सबसे गंदे आदमी अमो हाजी की मौत हो गई। उनकी मौत अपने जीवन में पहलीबार स्नान करने बाद के बाद हुई। ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दशकों से गंदगी में रहने और कपड़े न धोने के लिए "दुनिया के सबसे गंदे आदमी" के नाम से प्रसिद्ध ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

आईआरएनए समाचार एजेंसी ने बताया कि अमौ हाजी की रविवार को दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में मौत हो गई। एजेंसी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि दशकों से वह ताजा खाना खाने और बीमार होने के डर से नहाने से परहेज कर रहे थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ एकबार स्नान किया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 

दरअसल, आईआरएनए ने बताया कि कुछ महीने पहले ग्रामीण उन्हें स्नान कराने के लिए बाथरूम में ले गए थे, जहां उन्हें स्नान कराया गया। लेकिन कुछ समय बाद, वह बीमार पड़ गए और आखिरकार, रविवार को उनका निधन हो गया। हाजी ने कभी शादी नहीं की थी और जाहिर तौर पर उनका कोई परिवार नहीं था। 

वे ईरान के रेगिस्तान में अकेले रहते थे, हालांकि वह अकेले नहीं रहना चाहते थे और हमेशा अपने लिए साथी की तलाश में रहते थ। उनके पास अपना घर भी नहीं है, लिहाजा वह गांव के बाहर रेगिस्तान में बने गड्ढों में रहते हैं। अमौ की अजीबो-गरीब हरकते थी। उन्‍हें ताजा खाना खाने की बजाय साही का सड़ा हुआ मांस खाना पसंद था। हालांकि वह घर का खाना नहीं खाते थे। 

इसके अलावा उन्हें सिगरेट पीना बहुत पसंद था। वह एकबार में ही चार-चार सिगरेट फूंकते थे। यहां तक कि गांव वालों द्वारा दी जाने वाली सिगरेट के खत्‍म हो जाने पर वह तंबाकू के बजाय जानवरों के सूखे गोबर से धूम्रपान करते थे।

Web Title: 'World's dirtiest man' Amou Haji dies shortly after taking first bath in decades

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे