अब भूत के साथ शादी करने जा रही है ये महिला, पहले किया था सेक्स करने का दावा 

By रामदीप मिश्रा | Published: November 1, 2018 05:42 PM2018-11-01T17:42:30+5:302018-11-01T17:42:30+5:30

महिला कहना है कि वह अपने प्रेमी (भूत) के साथ शादी करने की योजना बना रही है। उसने यह फैसला नौ महीने साथ रहने के बाद लिया है क्योंकि भूत ने खुद उससे पूछा था कि क्या वह उससे शादी करेंगी। 

Woman who had sex with ghosts is now engaged to a spirit | अब भूत के साथ शादी करने जा रही है ये महिला, पहले किया था सेक्स करने का दावा 

अब भूत के साथ शादी करने जा रही है ये महिला, पहले किया था सेक्स करने का दावा 

एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला भूत से शादी करने की योजना बना रही है। साथ ही साथ यह भी बताया जा रहा है कि महिला को भूत ने प्रपोज भी किया है और उसके साथ शारीरिक संबंध (सेक्स) भी बनाए हैं। इस दौरान उसे भूत की आत्मा के वजन और ताकत का एहसास भी हुआ। वह नौ महीने से भूत के साथ रह रही है। 

दरअसल, यह मामला इंग्लैंड का है और महिला का नाम ऐमेथिस्ट रेल्म है। उसका कहना है कि सॉमरसेट की ट्रिप पर जाते समय उसने  पहली बार भूत की आवाज सुनी थी जोकि इस समय उसका पार्टनर है।

उसका कहना है कि वह अपने प्रेमी (भूत) के साथ शादी करने की योजना बना रही है। उसने यह फैसला नौ महीने साथ रहने के बाद लिया है क्योंकि भूत ने खुद उससे पूछा था कि क्या वह उससे शादी करेंगी। 
 
महिला के अनुसार, भूत ने उसे प्रपोज किया है, लेकिन जैसे एक आम नागरिक प्रपोज करता है वैसे नहीं किया है क्योंकि उसके घुटने नहीं थे। उसकी आवाज बेहद खूबसूरत, गहरी, सेक्सी और वास्तविक है। 
 
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐमेथिस्ट ने भूत के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। हालांकि महिला ने बताया है कि उसके पार्टनर का कोई नाम नहीं है। साथ ही साथ उसे यह भी नहीं पता है कि उसका पार्टनर नर है या नहीं। लेकिन, इस बात को लेकर उसका कहना है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, महिला ने अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।  

उल्लेखनीय है कि महिला पिछले दिनों भूत के साथ सेक्स करने का भी दावा कर चुकी है। इसकी जानकारी उसने एक इंटरव्यू में दी थी। 

Web Title: Woman who had sex with ghosts is now engaged to a spirit

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे