नोएडाः बार में 6 बॉटल बीयर पीकर टल्ली हुई महिला, उतारे सारे कपड़े

By धीरज पाल | Published: June 30, 2018 02:34 PM2018-06-30T14:34:42+5:302018-06-30T16:02:18+5:30

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 18 में महिला की हालत ऐसी हो गई कि पुलिस ने 1000 रुपये देकर उसे घर भेजा।

woman semi nude after drinking 6 beer in bar police helps 1000 rupees | नोएडाः बार में 6 बॉटल बीयर पीकर टल्ली हुई महिला, उतारे सारे कपड़े

नोएडाः बार में 6 बॉटल बीयर पीकर टल्ली हुई महिला, उतारे सारे कपड़े

नई दिल्ली, 30 जून: नोएडा सेक्टर-18 के एक बार में एक महिला ने बीयर के नशे में सारे कपड़े उतार देने का मामला सामने आया है। महिला के इस हरकत से आसपास के लोग इकठ्ठा हो गई और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। महिला नशे में इतनी टल्ली थी कि अचानक से उसकी तबियत खराब हो गई और उसे पास के एक अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। दरअसल, यह मामलानोएडा सेक्टर-18 के एक बीयर बार का है। देर रात एक महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ बीयर बार में पहुंची। बताया जा रहा है कि उस महिला ने लगभग 6 बोतल बीयर पी डाली। इसके बाद बीयर के नशे में धुत हो गई। बार के संचालक ने जब बिल थमाया तो उसके होश उड़ गए और हंगामा खड़ा कर दिया। 

बताया जा रहा है कि बार संचालक ने महिला के हाथ में 5 हजार का बिल थामया। बिल देखते ही महिला ने ऊंची-ऊंची आवाज में चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला इतनी जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि शोर सुनकर वहां बहुत से लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद महिला ने अंडरगार्डेंट्स को छोड़ कर अपने सारे कपड़े उतार दिया। यह मामला यहां तक थमा नहीं था कि पुलिस वहां पहुंची। महिला नशे में इतनी धुत्त की उसने पुलिस को भी नहीं छोड़ा और दोनों में खूब कहा सुनी हुई। 

कुछ देर बार महिला की तबीयत खराब होने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को कपड़े से ढककर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसने अपने किए करतूतों की मांफी पुलिस से मांगी। बता दें कि महिला के पास पैसे नहीं थे। पुलिस ने महिला को 1000 रुपये देकर घर भेजा। पुलिस के मुताबिक महिला गाजियाबाद की निवासी है। पुलिस ने बताया कि महिला से अपने पति के किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नि सीधे नोएडा जाकर बीयर बार में अपने दो बच्चों के साथ बीयर बार में पहुंची। यहां पहुंचकर उस महिला ने 6 बोतल बीयर पीया और जब बार संचालक ने बिल थामाया तो महिला ने अपने बच्चों के सामने हंगामा खड़ा कर दिया।         

Web Title: woman semi nude after drinking 6 beer in bar police helps 1000 rupees

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weirdअजब गजब