OMG! 24 साल पुराने 'भ्रूण' से 26 वर्षीय महिला बनी माँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 21, 2017 01:03 PM2017-12-21T13:03:03+5:302017-12-21T13:48:30+5:30

जिस महिला ने इस बच्ची को जन्म दिया है, वह गर्भाधान के वक्त महज डेढ़ साल की थीं। 

Woman gives birth a child after 24 year after Insemination | OMG! 24 साल पुराने 'भ्रूण' से 26 वर्षीय महिला बनी माँ

baby girl

खबर का शीर्षक पढ़कर आप चौंक गये होंगे! चौंकिए मत इस नामुमिकन लगने वाली बात को मुमकिन बनाया है आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने। आईवीएफ तकनीक की मदद से गर्भाधान के कई सालों बाद भी बच्चे का जन्म संभव है। अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली एक महिला ने 24 साल पुराने भ्रूण की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया है। यह भ्रूण 24 साल पहले एक ऐसी महिला ने दान किया था जो उस समय बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। इसी भ्रूण की मदद से करीब 26 वर्षीय टीना गिब्स ने नवंबर में एक बच्ची को जन्म दिया। 24 साल पहले सुरक्षित रखे गये भ्रूण से बच्चे को जन्म देना अपनी तरह का एक विश्व रिकॉर्ड है। उस महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है जिसने 24 साल पहले ये भ्रूण सुरक्षित रखवाया था।

जब ये भ्रूण सुरक्षित रखा गया था तब टीना गिब्सन की उम्र डेढ़ साल थी। टीना ने आईवीएफ की मदद से बच्ची को जन्म दिया। इस तकनीक में पहले से सुरक्षित रखे गये भ्रूण को महिला के गर्भ में प्रतिरोपित किया जाता है। इसी साल के मार्च महीने में यह भ्रूण टीना गिब्सन के गर्भाशय में ट्रांसफर किया गया था।  नवंबर में टीना ने बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बच्ची का नाम एमा रखा है। CNN से बात करते हुए 26 साल की टीना ने कहा कि ये भ्रूण और वह दोनों 25 साल के हैं और ये दोनों बेस्ट फ्रेंड भी हो सकते हैं।  टीना ने कहा कि उन्हें बस एक बच्चा चाहिए था। उन्हें इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है  कि यह विश्व रिकॉर्ड है या नहीं।

टीना को यह भ्रूण राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र नाम की संस्था ने उपलब्ध कराया था। ये भ्रूण लंबे समय तक जमा देने वाली तापमान के बीच लैब में रखा जाता है। जिसके मेडिकल टर्म में 'स्नो बेबीज' बुलाते हैं। यह संस्था टेनेसी के कपल्स जिन्हे बच्चे नहीं चाहिए होते हैं उनसे भ्रूण दान में लेते हैं ताकि निसंतान जोडे़ को वह भ्रूण में दान कर सके। 

एमा का जन्म 25 नवंबर को हुआ है। एमा के भ्रूण को 24 सालों तक बहुत कम यानी जमा देने वाले तापमान पर रखा गया था। टीना और उनके पति बेंजामिन गिब्सन का कहना है कि यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Web Title: Woman gives birth a child after 24 year after Insemination

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे