Watch: मुंबई मेट्रो में साइकिल के साथ सफर करने पहुंचा ये शख्स, जिसने देखा वो देखता ही रह गया

By आकाश चौरसिया | Published: October 23, 2023 12:31 PM2023-10-23T12:31:43+5:302023-10-23T12:42:48+5:30

सबसे पहले शख्स ने साइकिल के साथ ही मुंबई मेट्रो स्टेशन में एंट्री ली, जहां उसने टिकट लेकर सफर किया और अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच गया।

Watch this person travel with a bicycle in Mumbai Metro whoever saw him kept watching | Watch: मुंबई मेट्रो में साइकिल के साथ सफर करने पहुंचा ये शख्स, जिसने देखा वो देखता ही रह गया

फोटो क्रेडिट- (इंस्टाग्राम)

Highlightsमुंबई मेट्रो में अजब-गजब दृश्य सामने आए हैंमेट्रो में शख्स ने साइकिल के साथ किया सफरसाथ ही उसने सोशल मीडिया पर बताया कि यह अनुभव काफी शानदार रहा

नई दिल्ली:मुंबई की मेट्रो में एक अनोखा दृश्य सामना आया है, जहां एक लड़का अपनी साइकिल के साथ सफर करने पहुंचा था। असल में दिल्ली हो या मुंबई सभी जगह जाम काफी रहता है, जिसके कारण लोग आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता खोजते ही रहते हैं। इसी क्रम में मुंबई के इस लड़के ने यह रास्ता चुना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जो लड़का नजर आ रहा है, उसका नाम हर्षित अनुराग हैं। 

सबसे पहले लड़के ने साइकिल के साथ मुंबई मेट्रो स्टेशन पहुंचा, जहां उसने टिकट लिया। फिर, टिकट मिलने के बाद लड़के ने साइकिल उठाई और चलती सीढ़ी के सहारे प्लेटफॉर्म पर पहुंचा। जहां वो आने वाली मेट्रो का इंतजार भी करते हुए दिखा। इसके बाद मेट्रो आई और वो आवंटित स्थान पर बैठा, साथ ही अपनी साइकिल को भी सुरक्षित तरीके से पार्क कर दिया। इसका पूरा वीडियो दूसरे यात्री ने बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल होने लगा। 

गौर करने वाली बात ये है कि लड़के ने ऐसा सिर्फ रील के लिए नहीं किया है। बल्कि उसने प्रदूषण को कम करने का प्रयास में किया। दरअसल, मुंबई में आबादी ज्यादा होने के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई है। यही वजह है कि जाम से बचने के लिए लोग मेट्रो के साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन, जिसन देखा वो देखता ही रह गया। इससे पहले सभी ने मुंबई की लोकल ट्रेन में ऐसे दृश्य देखें थे, जहां लोग जल्दबाजी के कारण ट्रेन में लटक कर जाते हैं। इसके अलावा एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने के लिए कुछ लोग लोकल ट्रेनों में अपनी साइकिल या दूध के डब्बों को ट्रेन से बाहर लटका कर सफर करते हैं। वे सब यह रास्ता इसलिए चुनते हैं क्योंकि उन्हें समय से पहले पहुंचना होता है। 

Web Title: Watch this person travel with a bicycle in Mumbai Metro whoever saw him kept watching

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे