Watch: मुंबई लोकल में दो युवकों ने पांच सितारा रेस्टोरेंट किया ओपन, जिसने चखा स्वाद वो हो गया फैन

By आकाश चौरसिया | Published: November 21, 2023 11:14 AM2023-11-21T11:14:27+5:302023-11-21T11:27:20+5:30

आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई की लोकल में एक चलता फिरता पांच सितारा रेस्टोरेंट खोलना का मन बनाया। जब यह शुरू हुआ तो सचदेवा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, फिर क्या था ऑफलाइन हो या ऑनलाइन सभी जगह इनकी चर्चा जोरों पर है। 

Watch In Mumbai Local two boys open 5 star restaurant whoever tasted it became a fan | Watch: मुंबई लोकल में दो युवकों ने पांच सितारा रेस्टोरेंट किया ओपन, जिसने चखा स्वाद वो हो गया फैन

फोटो क्रेडिट- (इंस्टाग्राम)

Highlightsआर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई की लोकल ट्रेन में पांच सितारा होटल शुरू कियाइस रेस्टोरेंट को उन्होंने 'टेस्टी टिकट' नाम दियादोनों ने इसकी तैयारी और लोगों तक खाने की पहुंच का वीडियो भी बनाया

नई दिल्ली: मुंबई लोकल देश की आर्थिक राजधानी की जान और धड़कन है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। हर दिन हजारों की संख्या में मुंबईवासी लोकल ट्रेन के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इसका सहारा लेते हैं।

इस बीच आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई की लोकल में एक चलता फिरता पांच सितारा रेस्टोरेंट खोलना का मन बनाया। जब यह शुरू हुआ तो सचदेवा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, फिर क्या था ऑफलाइन हो या ऑनलाइन सभी जगह इनकी चर्चा जोरों पर है। 

'टेस्टी टिकट' रेस्टोरेंट मचा रहा मुंबई लोकल में धमाल
आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने निर्णय किया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में पांच सितारा होटल शुरू करेंगे। इस रेस्टोरेंट को उन्होंने 'टेस्टी टिकट' का नाम दिया है और दोनों ने इसकी तैयारी और लोगों तक खाने की पहुंच का वीडियो भी बनाया, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने इस रेस्टोरेंट को ओपनिंग डेट, समय और लोकेशन बताने के साथ निमंत्रण पहले दिया था। अब उद्घाटन के साथ ही उन्होंने बताया कि सभी ग्राहकों को मुफ्त भोजन दिया जा रहा है। 

दोनों ने यात्रियों को मिठाई भी परोसी
लॉन्चिंग के खास मौके पर कटारिया और सचदेवा ने रेस्टोरेंट सर्वर के रूप में कपड़े पहने और एक मेज लेकर चल दिए। इसके साथ जब वे यात्रियों के बीच पहुंचते हैं, तो उनको खाना देने के लिए उनके पास टेबल लगाई और सफेद कपड़ा बिछाया। फिर, उन्होंने खाना सर्व किया। दोनों की नास्ते की सूची में जलेबी और केचअप के साथ मैगी भी परोसी। उन्होंने मिठाई भी परोसी और पहले ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं से ऐसा लगा कि यह सब एक अच्छा कदम है।

चलते फिरते रेस्टोरेंट पर दूसरे और यात्रियों भी इस दौरान उत्सुक दिखें और कुछ ने तो यहां तक इसे असाधारण अनुभव बताया। सचदेवा के वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, "हम अपना अगला रेस्तरां कहाँ खोलेंगे?" वहीं, सार्थक सचदेवा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो को ऑनलाइन लाखों और हजारों लोगों ने भी देख लिया है। 

एक यूजर ने लिखा, "साहसपूर्ण, नया, लीक से हटकर।" इंस्टाग्राम पर एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "टेबल कैसे बुक करें?" 

एक तीसरे यूजर ने लिखा, दनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे किया न जा सके। इसके साथ ही एक और यूजर लिखते हैं, "बहुत सही नया और अद्भुत स्टार्टअप है।"

Web Title: Watch In Mumbai Local two boys open 5 star restaurant whoever tasted it became a fan

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे