दिल्लीः सिग्नेचर ब्रिज पर न्यूड होकर फोटो खिंचा रहे हैं लोग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
By भाषा | Published: November 15, 2018 05:28 AM2018-11-15T05:28:21+5:302018-11-15T05:28:21+5:30
दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के एक आला अफसर ने बुधवार को कहा, ‘‘ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इससे पहले कुछ हलकों ने आरोप लगाया था कि पुल पर पुलिस की मौजूदगी पर्याप्त नहीं है।
घटना के कथित वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस कथित घटना की सटीक तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रही है।सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के बाद से ही घूमने-फिरने की लोकप्रिय जगह बन गया है।