Viral Video: शख्स के सीना, गर्दन और दाढ़ी पर लटका था मधुमक्खियों का झुंड, वीडियो देख इंटरनेट यूजर ने कहा- क्या इसको नहीं लगता है डर
By आजाद खान | Published: August 16, 2023 04:27 PM2023-08-16T16:27:55+5:302023-08-16T16:33:27+5:30
जारी इस वीडियो को देख कई यूजर ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि "भाई इसकी क्या जरूरत थी।"
Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को अपनी दाढ़ी में मधुमक्खियों के झुंड को लगाए हुए देखा गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि ये मधुमक्खियों शख्स के न केवल दाढ़ी ब्लकि शरीर के कई हिस्सों में लटक रही है।
जारी यह क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे है। यही नहीं वे इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। वीडियो को देख कई यूजर्स ने हैरानी व्यक्त की है तो कुछ शख्स से सवाल पूछते हुए देखा गया है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स अपनी दाढ़ी में कई मधुमक्खियों को लटकाए हुए है। वे शख्स को छोड़कर जा भी नहीं रही और उसके न केवल दाढ़ी बल्कि पेट और सीने में भी लटकी हुई है। शख्स को काफी आसानी से वीडियो में बात करते हुए देखा गया है और मधुमक्खियों से घबरा भी नहीं रहा है।
वीडियो में यह देखा गया है कि ये मधुमक्खियों शख्स की दाढ़ी के अलावा उसके गर्दन, सीना और पेट पर भी लटक रहे है। इस दौरान शख्स को बहुत ही आराम से बात करते और जरा भी नहीं घबराते हुए देखा गया है।
क्या है पूरा मामला
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर extremeofficial नामक एक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। ऐसे में जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है तब से इसे हजारों बार देखा जा चुका है और इसे अब तक 6900 लाइक्स भी मिल चुके है। यह वीडियो कहां का है और किस हालत में शख्स ने ऐसा किया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर कमेंट् भी किए है। एक यूजर ने लिखा है कि "इसको डर नहीं लगता है क्या।" एक और यूजर ने कमेंट किया है और कहा है कि "भाई इसकी क्या जरूरत थी।"