एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में खाट को कंधे देता जवान, गर्भवती महिला को कुछ इस तरह सिपाही ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Published: April 20, 2022 03:37 PM2022-04-20T15:37:57+5:302022-04-20T15:46:03+5:30

आपको बता दें कि यह मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का है जहां पर जिला रिजर्व गार्ड बल के एक जवान ने महिला को अस्पताल पहुंचाया है।

viral video shows how a District Reserve Guard force jawan carried pregnant women to hospital in Dantewada Chhattisgarh | एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में खाट को कंधे देता जवान, गर्भवती महिला को कुछ इस तरह सिपाही ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में खाट को कंधे देता जवान, गर्भवती महिला को कुछ इस तरह सिपाही ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

Highlightsएक जवान द्वारा एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि जवान कैसे महिला को लेकर गर्मी में चल रहा है। मामले में बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने दोनों के ठीक होने की बात कही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक जवान द्वारा एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला गर्भवती थी और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था, लेकिन कोई साधन वहां मौजूद नहीं था। इसलिए महिला की मदद के लिए जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान सामने आया और उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला सही सलामत अस्पताल पहुंच गई थी और उसका बच्चा भी अब ठीक है। देश में इस तरीके के कई केस हैं जहां पर मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए जवानों की मदद ली गई है। कई मामले में ऐसा देखा गया है कि जवान काफी खराब रास्तों पर चलते हुए मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला को उसके परिवार वालों अस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि कैसे महिला खाट पर लेटी और उस खाट के एक और उसके परिवार वाले हैं और दूसरी और जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान है। जवान खाट को लेकर आगे-आगे चल रहा है और खाट पर लेटी महिला के साथ उसके पीछे-पीछे उसके घर वाले भी चल रहे हैं। 

महिला और बच्चा दोनों अब ठीक है

जानकारी के मुताबिक, महिला जब खाट पर लेटे हुए अस्पताल पहुंची तो उसका वहां इलाज हुआ और गर्भवती महिला को बच्चा हुआ है। इस प बोलते हुए बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि महिला और बच्चा अब दोनों ही ठीक है और खतरे से बाहर हैं। वीडियो को देख बहुत से लोग जवान की वाहवाही कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पंसद भी आ रहा है और इसे जमकर शेयर बी किया जा रहा है। 

Web Title: viral video shows how a District Reserve Guard force jawan carried pregnant women to hospital in Dantewada Chhattisgarh

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे