Viral Video: कार के स्क्रैप पार्ट्स से एक शख्स ने किया जीप का आविष्कार, फिदा हुए आनंद महिन्द्रा तो दे दी इतनी महंगी गिफ्ट

By आजाद खान | Published: December 23, 2021 02:30 PM2021-12-23T14:30:11+5:302021-12-23T14:33:13+5:30

आनंद महिंद्रा इस आविष्कार से इतना प्रभावित हुए है कि इसे महिंद्रा रिसर्च वैली में भी प्रदर्शित करने की बात कही है

viral video impressed Anand Mahindra offer a bolero to the Maharashtra man who built a 4-wheeler from scraps internet reacts | Viral Video: कार के स्क्रैप पार्ट्स से एक शख्स ने किया जीप का आविष्कार, फिदा हुए आनंद महिन्द्रा तो दे दी इतनी महंगी गिफ्ट

Viral Video: कार के स्क्रैप पार्ट्स से एक शख्स ने किया जीप का आविष्कार, फिदा हुए आनंद महिन्द्रा तो दे दी इतनी महंगी गिफ्ट

Highlightsमहिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा एक शख्स के आविष्कार से प्रभावित होकर उसे गिफ्ट देने की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने शख्स को गिफ्ट के रुप में एक बोलेरो देने की पेशकश की है।इस आविष्कार की खास बात यह है कि इसे पुराने और फेंके गए कार के पार्टस से बनाया गया है।

जरा हटके: भारत एख प्रतिभा से भरा देश है और आए दिन यहां के लोग कुछ न कुछ नया इनोवेशन कर आम लोगों के साथ बड़े लोगों को भी चौंका देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव के दत्तात्रेय नामक एक व्यक्ति का है जिसने एक ऐसा आविष्कार किया जिसे देख महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने उसे एक बोलेरो गिफ्ट करने की बात कह दी। जी हां, दत्तात्रेय लोहार के इस इनोवेशन से आनंद महिंद्रा ने खुश होकर उसे यह भेट देने की बात कही है। बता दें कि आनंद महिंद्रा ने दत्तात्रेय का वीडियो अपने सोशल हैंडेल से शेयर करते हुए उसकी खूब तारीफा की और इस गिफ्ट की जानकारी दी। आनंद महिंद्रा पहले भी अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले और भी लोगों के साहस और इनोवेशन को इसी तरह से सराहा है और उन्हें ईनाम भी दिया है।

क्या है दत्तात्रेय लोहार का यह आविष्कार

वायरल इस वीडियो के मुताबिक, दत्तात्रेय लोहार ने स्क्रैप चीजों का इस्तेमाल कर एक छोटा 4-व्हीलर बनाया है जिसको वे यात्रियों को ले जाने और लाने के लिए भी प्रयोग करते हैं। इस 4-व्हीलर की खास बात यह है कि दत्तात्रेय ने इसे बनाने के लिए पुराने और फेंक दिए गए कार के पार्ट्स को इस्तेमाल किया है जिसने इस आविष्कार को अपने आप में खास बना दिया है। वीडियो में यह पाया गया है कि यह 4-व्हीलर मशहूर जीप के डिजाइन से प्रभावित है। आपको बता दें कि ये वहीं जीप है जिससे प्रेरित होकर महिंद्रा को अपनी थार एसयूवी को बनाया है। यह एक छोटी कार है और इसकी कार्यक्षमता भी काफी कम है। दत्तात्रेय के अनुसार, इस 4-व्हीलर को बनाने में उसने 60,000 रुपये का खर्च किए हैं। उसने यह भी बताया कि यह 4-व्हीलर किक-स्टार्ट के जरिए चालू होता है। 

वीडियो देख क्या कहा आनंद महिंद्रा ने 

आनंद महिंद्रा ने दत्तात्रेय के इस 45 सेकंड के वीडियो को देख कर इससे काफी प्रभावित हुए और ट्वीट करते हुए कहा, "यह स्पष्ट रूप से किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और 'कम में ज्यादा' क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा। और गतिशीलता के लिए उनके जुनून और वाहन के फ्रंट ग्रिल का जिक्र तो क्या ही करूं।" इस पर उन्होंने आगे कहा कि यह 4-व्हीलर वाहन नियमों को पालन नहीं करता है इसलिए रास्ते पर चलने से इसे अधिकारी रोक सकते हैं। उन्होंने दत्तात्रेय के इस आविष्कार को महिंद्रा रिसर्च वैली में भी प्रदर्शित करने की बात कही है। 

Web Title: viral video impressed Anand Mahindra offer a bolero to the Maharashtra man who built a 4-wheeler from scraps internet reacts

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे