सोनम के रिसेप्शन में अनिल कपूर संग अक्षय कुमार ने किया भांगड़ा, वीडियो वायरल
By भारती द्विवेदी | Published: May 10, 2018 01:30 PM2018-05-10T13:30:54+5:302018-05-10T13:31:36+5:30
इसके अलावा अनिल कपूर ने अपने आल टाइम हिट गाना 'माय नेम इज लखन' पर भी डांस किया था।
मुंबई, 10 मई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को दो दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनकी शादी चर्चा में है। सोनम की मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक सारा बॉलीवुड एक छत के नीचे दिखा। और इतने सारे स्टार जब एक छत के नीचे हो तो चर्चा होना लाजिमी है। सोनम के रिसेप्शन के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ उसमें खिलाड़ी कुमार अनिल कपूर के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। साल 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' का गाना 'गल्ला गुडिया' पर अक्षय कुमार और अनिल कपूर भंगड़ा करते दिख रहे हैं।
वायरल हुए इस वीडियो में अनिल और अक्षय कुमार के अलावा सोनम-आनंद, सैफ-करीना, स्वरा भास्कर और तमाम बड़े सेलिब्रेटी थिरकते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 8 मई को सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गई। उसी दिन शाम को मुंबई की 'द लीला' होटल में दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर से लेकर तमाम हस्तियां शमिल हुई थीं।