लड़का-लड़की कुछ इस तरह मिले गले कि वायरल हो गई तस्वीर, इसकी पहेली नहीं सुलझा पाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Published: May 29, 2018 09:15 PM2018-05-29T21:15:46+5:302018-05-29T21:15:46+5:30

ट्विटर पर इस तस्वीर को एक लाख लाइक्स और 45 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स किए गए हैं। इस तस्वीर को 24 मई को पोस्ट किया गया था।

Viral picture on social media boy girl hugging will leave you confused | लड़का-लड़की कुछ इस तरह मिले गले कि वायरल हो गई तस्वीर, इसकी पहेली नहीं सुलझा पाएंगे आप

लड़का-लड़की कुछ इस तरह मिले गले कि वायरल हो गई तस्वीर, इसकी पहेली नहीं सुलझा पाएंगे आप

नई दिल्ली, 29 मई:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसे लोग काफी ज्यादा शेयर और लाइक्स कर रहे हैं। इस तस्वीर को 24 मई को ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। तस्वीर में एक लड़का-लड़की एक-दूसरे को जिस तरह गले लगा रहे हैं, उसे देखकर उसकी पहेली कोई भी नहीं सुलझा पाएगा। 



तस्वीर में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। लेकिन लड़का कुर्सी पर बैठा है या लड़का खड़े होकर गले लगा रहा है, इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल है। तस्वीर को पहली बार में देखने से लगेगा कि लड़का लड़की को पीछे से हग कर रहा है। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। 





असल में तस्वीर में लड़की लड़के को पीछे से हग कर रही है। लोगों ने लड़की के हील्स से सच्चाई का पता लगा लिया। इंटरनेट पर ये तस्वीर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।  



ट्विटर पर इस तस्वीर को एक लाख लाइक्स और 45 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स किए गए हैं। इस तस्वीर को पांच दिन पहले पोस्ट किया गया था। पहले तो सोशल मीडिया पर इस बात की जंग चली कि लड़के ने ही हील्स पहने हैं लेकिन एक यूजर्स ने ट्वीट्स के जरिए ही बता दिया कि लड़की पीछे और लड़का कुर्सी पर बैठा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

Web Title: Viral picture on social media boy girl hugging will leave you confused

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे