वीडियो: खराब हुई सरकारी बस को धक्का देते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

By रुस्तम राणा | Published: November 8, 2022 09:39 PM2022-11-08T21:39:10+5:302022-11-08T21:47:04+5:30

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक हाईवे के बीच में खराब हुई बस को धक्का देते देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया था। मंत्री का काफिला भी ट्रैफिक में फंसा हुआ था।

Video: Union Minister Anurag Thakur seen pushing a damaged government bus | वीडियो: खराब हुई सरकारी बस को धक्का देते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

वीडियो: खराब हुई सरकारी बस को धक्का देते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Highlightsवीडियो में अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की खराब बस को धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैंइस खराब हुई बस के कारण बिलासपुर के एक हाईवे में लग गया था जामइसी जाम में फंस गया था केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में चुनावी बयार चल रही है। सियासी पार्टियां जनता के बीच जाकर जमकर अपना प्रचार कर रही हैं। यहां 12 नवंबर को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराठ ठाकुर भी अपने राज्य में पार्टी के लिए क्रांतिकारी तरीके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

मंगलवार को अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की खराब बस को धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक हाईवे के बीच में खराब हुई बस को धक्का देते देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया था। मंत्री का काफिला भी ट्रैफिक में फंसा हुआ था।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी एक चुनावी रैली के सिलसिले में बिलासपुर आये हुए थे। यहां से वापस लौटते वक्त उनका काफिला ट्रैफिक जाम में फंस गया था। 

Web Title: Video: Union Minister Anurag Thakur seen pushing a damaged government bus

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे