ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, लोगों के पिघले दिल...मदद की कही बात...देखें

By अनिल शर्मा | Published: September 7, 2022 08:47 AM2022-09-07T08:47:38+5:302022-09-07T08:57:22+5:30

वीडियो में बुजुर्ग महिला को हाथों में चॉकलेट और अन्य खाने की चीजें बेचते हुए देखा जा सकता है। लोग इस बात के लिए बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं कि इस उम्र में वह मांग नहीं रही है बल्कि वह मेहनत कर रही है।

Video elderly woman selling chocolate in mumbai local train goes viral people's heart melts Watch | ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, लोगों के पिघले दिल...मदद की कही बात...देखें

ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, लोगों के पिघले दिल...मदद की कही बात...देखें

Highlightsवीडियो में बुजुर्ग महिला ट्रेन में चॉकलेट बेचती नजर आ रही है।वीडियो देख कइयों ने उस बुजुर्ग की मदद करने की बात कही है।इस वीडियो को करीब 5 लाख लोगों ने पसंद किया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला मुंबई के लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचती नजर आ रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स बुजुर्ग महिला की हिम्मत और मेहनत को सलाम कर रहे हैं। लोग इस बात के लिए बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं कि इस उम्र में वह मांग नहीं रही है बल्कि वह मेहनत कर रही है। वहीं एक ने लिखा कि खुद की मेहनत से अर्जित की गई रोटी ही असली सम्पत्ति है।

वीडियो में बुजुर्ग महिला को हाथों में चॉकलेट और अन्य खाने की चीजें बेचते हुए देखा जा सकता है। वह सीट पर बैठे लोगों के पास जा जाकर बेचने की कोशिश कर रही है। बैकग्राउंड में गाने 'माना कि मुश्किल है सफर पर सुन ओ मुसाफिर' ने इस दृश्य को और भी दिल को छू लेने वाला बना दिया है।

नेटिजन्स बुजुर्ग महिला की भावनाओं की सराहना कर रहे हैं क्योंकि बुढ़ापे में भी जब लोग दूसरों से मदद माँग सकते हैं, वह स्वतंत्र रूप से पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस वीडियो को मोना एफ खान नाम की एक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए, उसने लिखा, "वो मांग नहीं रही.. मेहनत कर रही है ... हो सके उतनी उसकी मदद करो। #यथार्थ 

बुजुर्ग की कड़ी मेहनत ने इंस्टाग्राम यूजर्स को काफी प्रभावित किया। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कभी-कभी हमें इन मेहनती लोगों से चीजें खरीदनी चाहिए, भले ही हमें उनकी जरूरत न हो। इससे उन्हें काफी मदद मिल सकती है।'' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''उसकी मुस्कान।'

कइयों ने उनके संपर्क सूत्र के बारे में भी पूछताछ की। एक ने लिखा- कृपया कोई उनका पता दे सकता है। या कोई उस स्टेशन की तस्वीर शेयर कर सकता है जहां आपने उन्हें देखा था। एक यूजर ने लिखा- बस ऐसे ही वीडियो को देख देख कर जीवन में हिम्मत मिलती है। इस वीडियो को करीब 5 लाख लोग पसंद कर चुके हैं।  

 

Web Title: Video elderly woman selling chocolate in mumbai local train goes viral people's heart melts Watch

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे