UP Election 2022: ट्रेन में 70 सीट पर 300 आदमी बैठते हैं, चालान नहीं, तीन लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? ओपी राजभर का अजीबोगरीब तर्क, देखेंं वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 9, 2022 03:55 PM2022-02-09T15:55:06+5:302022-02-09T15:56:27+5:30

UP Election 2022: ओपी राजभर पहली बार विधायक बने और बाद में उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नियुक्त किया गया था।

UP Election 2022 SBSP chief Om Prakash Rajbhar If trains carry 300 passengers, why can’t bikes carry 3  vows to end challan for bikes see video | UP Election 2022: ट्रेन में 70 सीट पर 300 आदमी बैठते हैं, चालान नहीं, तीन लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? ओपी राजभर का अजीबोगरीब तर्क, देखेंं वीडियो

गठबंधन के सत्ता में आने पर तीन यात्रियों को ले जाने वाली बाइक के लिए चालान माफ करने की कसम खाई।

Highlightsभगवा पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 

UP Election 2022: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सत्ता में आने पर तीन यात्रियों को ले जाने वाली बाइक के लिए चालान माफ करने की कसम खाई।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ट्रेन में 70 सीट पर 300 आदमी डिब्बे में बैठते हैं। फिर भी रेलगाड़ी का चालान नहीं काटा जाता है। जीप में 9 सीट और 22 लोग बैठते हैं औक चालान नहीं। अगर तीन लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है?"

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी सरकार आई तो बाइक पर तीन लोग आराम से यहां से वहां जा सकते हैं। कोई यातायात पुलिस चालान नहीं काटेगा। नहीं तो हम जीपों/ट्रेनों पर चालान कर देंगे। भाजपा के पूर्व सहयोगी अब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनावों के दौरान, जब भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राज्य की 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कुल 325 सीटें जीती थीं, तब एसबीएसपी जिसने तब भगवा पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, ने चार जीत हासिल की थी।

राजभर पहली बार विधायक बने और बाद में उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नियुक्त किया गया। लेकिन दो साल बाद बीजेपी से असंतुष्ट होकर वह गठबंधन से हट गए और योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। एसबीएसपी ने तीन सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें पूर्वी यूपी के बल्हा (बहरीच) में एक और मध्य यूपी में दो – संडीला (हरदोई) और मिश्रिख (सीतापुर) शामिल हैं।

Web Title: UP Election 2022 SBSP chief Om Prakash Rajbhar If trains carry 300 passengers, why can’t bikes carry 3  vows to end challan for bikes see video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे