Video: तेज रफ्तार मुंबई लोकल से फिसली युवती, सुपरहीरो के अंदाज में लड़के ने बचाई जान 

By जनार्दन पाण्डेय | Published: October 3, 2018 03:21 PM2018-10-03T15:21:57+5:302018-10-03T16:04:43+5:30

मुंबई लोकल के एक वीडियो में साफ दिख रहा है। तेज रफ्तार लोकल के गेट से फिसलकर गिर जाती है। वह जिस तरह से गिरी थी, उसकी जान बचने की उम्मीद नहीं जा सकती थी। लेकिन वह सही सलामत है।

Unknown passenger saves a girl falling from the mumbai local train | Video: तेज रफ्तार मुंबई लोकल से फिसली युवती, सुपरहीरो के अंदाज में लड़के ने बचाई जान 

Video: तेज रफ्तार मुंबई लोकल से फिसली युवती, सुपरहीरो के अंदाज में लड़के ने बचाई जान 

मुंबई की लोकल ट्रेन में लोगों के फंसने और निकलने को लेकर कई बार चौंकाने वाली खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसे मुंबई मिरर ने 2 अक्टूबर ट्वीट कर के बताया कि यह हाल ही में मुंबई की लोकल ट्रेन में घटी-घटना है जब एक युवती तेज रफ्तार लोकल के गेट से फिसलकर गिर जाती है। वह जिस तरह से गिरी थी, उसकी जान बचने की उम्मीद नहीं जा सकती थी। लेकिन वह सही सलामत है।

इस वक्त सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक और एक युवती ट्रेन के गेट पर खड़े हैं। ट्रेन काफी तेज है। लड़की अपने कपड़ों में सहज नहीं होती। क्योंकि तेज हवा से उसके कुछ कपड़े उड़ते होते हैं। इसलिए वह कुछ कपड़े उतारकर अपने दूसरे हाथों में रखने लगती है। इसी दौरान उसके शरीर का नियंत्रण बिगड़ जाता है।

लड़की अचानक ट्रेन के गेट से नीचे फिसल जाती है। लेकिन तभी उसके ठीक बगड़ में खड़ा उसको पकड़ने के लिए झपट्टा मारता है। इसी दौरान लड़के हाथ में लड़के शरीर का का उपरी हिस्सा में पकड़ में आता है। इसके बाद उसने पूरी ताकत से तेज रफ्तार चलती ट्रेन में गेट से झूलती लड़की को वापस खींच लाता है। इस पूरे वाकये का वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन की सीसीटीवी व कुछ अन्य कैमरों में शूट हो गया था। बताया जा रहा है जान बचाने वाला युवक उस युवती को पहले से नहीं जानता था।

मुंबई लोकल ट्रेन का यह पूरा वीडियो देखिए-




इससे पहले मुंबई की लोकल में कीकी चैलेंज करते कुछ बच्चे दिखाई दिए थे। तब श्याम शर्मा (24), ध्रुव (23) ओर निशांत (20) ने पश्चिम रेलवे के वसई स्टेशन पर वीडियो बनाया था। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। यह वाकया अगस्त महीने का है।

इससे पहले जुलाई में बांद्रा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन से टकराकर 25 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी और उसके दो बच्चे घायल हो गए। 
राजकीय रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया गुरुवार शाम प्रीति गुप्ता और उसके दो बच्चे प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े थे। उसी दौरान गुप्ता ट्रेन से टकरा गयीं थी।

Web Title: Unknown passenger saves a girl falling from the mumbai local train

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे