जानें किस देश की सरकार ने कर्ज वसूली के लिए शख्स के अंडरवियर तक को किया नीलाम

By अनुराग आनंद | Published: February 19, 2021 10:51 AM2021-02-19T10:51:26+5:302021-02-19T10:56:48+5:30

देश के राष्ट्रीय न्याय मंत्रालय ने एक शख्स से कर्ज वसूली करने के लिए उसके लगभग 36 जोड़े अंडरवियर को जब्त किया और इसके बाद सरकार ने सभी अंडरवियर को तय प्रक्रिया के तहत नीलाम कर पैसा प्राप्त किया।

Ukraine government puts debtor's underwear on auction | जानें किस देश की सरकार ने कर्ज वसूली के लिए शख्स के अंडरवियर तक को किया नीलाम

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsयूक्रेन की सरकार ने एक कर्जदार से वसूली के लिए उसके अंडरवियर तक को जब्त कर लिया।इसके बाद सरकार ने करीब 50 रुपये (भारतीय पैसा में) प्रति अंडरवियर को नीलाम करने का फैसला लिया।

कीव: यूक्रेन सरकार ने कर्ज वसूली के लिए कर्जदारों के सामने कड़ाई से पेश आने का फैसला लिया है। सरकारी खजाने से कर्ज लेने वाले लोगों द्वारा पैसा वापस नहीं करने पर सरकार ने अंडरवियर तक नीलाम करने का फैसला किया है। यह सुनकर भले ही आपको आश्चर्य या मजाक लग रहा होगा लेकिन यह सच्चाई है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यूक्रेन सरकार इस समय कर्ज वसूली के लिए लोगों के घरों पर छापे मार रही है, इस दौरान सरकारी कर्मचारी कर्जदारों के घर से कीमती सामान को जब्त करने के बाद तय प्रक्रिया के तहत नीलाम कर रहे हैं। इस नीलामी की प्रक्रिया में अंडरवियर भी शामिल है।

बता दें कि एक ऐसे ही मामले में यूक्रेन की सरकार ने एक कर्जदार के अंडरवियर को जब्त कर लिया। इसके बाद सरकार ने करीब 50 रुपये (भारतीय पैसा में) में अंडरवियर को नीलाम करने का फैसला लिया। सरकार ने इस तरह से कर्ज के चंगुल में फंसे अपने पैसे को निकालने का प्रयास किया।

36 जोड़े अंडरवियर को फुटपाथ पर शख्स बेचने की कोशिश कर रहा था-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी संस्था द्वारा छापेमारी की आशंका के बीच कर्जदार शख्स ने अपने 36 जोड़े अंडरवियर को फुटपाथ पर बेचने का प्रयास किया। लेकिन, जैसे ही सरकारी संस्था को इस बारे में पता चला तो सरकारी एजेंसी ने उसके पास से अंडरवियर जब्त करने के साथ ही उससे जुर्माना भी वसूला।

यूक्रेन सरकार ने गाय और भेड़ों जैसे पालतू जानवरों की नीलामी भी की है

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि यूक्रेन में यह पहली बार नहीं हुआ है, जब देश की सरकार ने इस तरह की नीलामी आयोजित की है। इससे पहले यहां की सरकार ने गायों और भेड़ों जैसे पालतू जानवरों की नीलामी भी की है। यहां तक ​​कि पालतू कुत्ते भी ऑक्शन पर रखे गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सरकार के इस रवैये के खिलाफ आम जनता का सोशल मीडिया पर गुस्सा प्रकट कर रहे हैं।

यूक्रेन में पिछले कुछ दिनों में कर्जदारों की संख्या 3,00,000 बढ़ी-

कोरोना वायरस महामारी के कारण यूक्रेन में कर्जदारों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन सरकार के वेबसाइट पर पिछले कुछ दिनों में कर्जदारों की संख्या 3,00,000 बढ़ी है। यूक्रेन जैसे देश के लिए यह संख्या काफी अधिक है। कुछ लोग तो मान रहे हैं कि यूक्रेन दशकों में सबसे खराब मंदी का सामना करने जा रहा है। 41 मिलियन आबादी में लगभग 9 मिलियन इस महामारी के बाद गरीबी में जा सकते हैं।

Web Title: Ukraine government puts debtor's underwear on auction

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे