अंग्रेजी पर 'ज्ञान' बांटने वाले उदित राज खुद ही हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- आरक्षण वाले नेता जी, पहले आप...

By पल्लवी कुमारी | Published: September 16, 2019 02:09 PM2019-09-16T14:09:13+5:302019-09-16T14:09:13+5:30

चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद भी उदित राज अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हुये थे। जिसमें उन्होंनें कहा था कि हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ में के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुँह ना देखना पड़ता।

Udit Raj gets trolled on internet for trolled over hindi language | अंग्रेजी पर 'ज्ञान' बांटने वाले उदित राज खुद ही हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- आरक्षण वाले नेता जी, पहले आप...

अंग्रेजी पर 'ज्ञान' बांटने वाले उदित राज खुद ही हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- आरक्षण वाले नेता जी, पहले आप...

Highlightsउदित राज ने लोकसभा चुनाव-2019 के पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये थे। उदित राज हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हिंदी दिवस के एक दिन बाद कांग्रेस के नेता उदित राज ने एक ट्वीट किया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। ट्वीट में कांग्रेस नेता उदित राज अंग्रेजी भाषा का महत्व समझा रहे थे लेकिन हिंदी में। उदित राज ने जो ट्वीट किया था, उसमें हिंदी में कई शब्द गलत लिखे हुये थे। जिसके बाद ही ट्विटरबाजों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

क्या किया था उदित राज ने ट्वीट ''अमीर, नेता , बड़े व्यापारी, अधिकारी अपने बच्चों को अंग्रेज़ी में पड़ाते हैं। आम आदमी की तमन्ना दिल में रह जाती है तो क्यों ना पूरे देश में अंग्रेज़ी भाषा में पड़ाइ जाए इससे दक्षिण भारत की समस्या का भी निदान हो जाएगा & एक भाषा से देश में एकता भी मजबूत होगी।''

इस ट्वीट में पढ़ाते हैं की जगह ''पड़ाते'' इस्तेमाल किया गया है। पढ़ाइये की जगह ''पड़ाइ'' लिखा हुआ है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। 

लोगों का कहना है कि उदित राज जी पहले आप तो हिंदी सीख लीजिए। 

src="https://platform.twitter.com/widgets.js" rel="nofollow" charset="utf-8">

लोग उदित राज के उस ट्वीट को भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने हिंदी दिवस की बधाई दी थी। लोगों ने लिखा है एक दिन पहले ये हिंदी दिवस की बधाई दे रहे थे और अब अंग्रजी पढ़वाना चाहते हैं। 

Web Title: Udit Raj gets trolled on internet for trolled over hindi language

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे