पति से नाराज होकर दो साल पहले महिला ने छोड़ा घर, अब समुद्र में जिंदा तैरती हुई मिली, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Published: October 1, 2020 08:22 AM2020-10-01T08:22:07+5:302020-10-01T08:22:07+5:30

महिला ने समुद्र निकाले जाने के बाद बताया कि पति से परेशान होकर व हिंसा की वजह से उसने पति के घर को छोड़ना पसंद किया। लेकिन, इसके बाद कहीं से मदद नहीं मिलने पर आत्महत्या का ख्याल मन में आया।

Two years ago, a woman missing from home was found floating in the sea alive in Colombia | पति से नाराज होकर दो साल पहले महिला ने छोड़ा घर, अब समुद्र में जिंदा तैरती हुई मिली, देखें वायरल वीडियो

महिला को समुद्र से निकालते मछुआरे (फाइल फोटो)

Highlightsमहिला को मछुआरों ने शनिवार सुबह लगभग 6 बजे प्यूर्टो कोलम्बिया के तट से दो किलोमीटर दूर पाया। बचाए जाने के बाद समुद्र से बादर आते ही महिला ने कहा कि  मैं फिर से पैदा हो गई, भगवान नहीं चाहते थे कि मैं मर जाऊं। 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी सारे लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला समुद्र में तैर रही है, जिसे मछुआरों ने बाहर निकाला है। 

एनडीटीवी रिपोर्ट की मानें तो सोशल मीडिया पर यह जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो एक कोलंबियाई की महिला की है। दो साल पहले घर से गायब इस महिला को समुद्र में जिंदा पाया गया है। 

मछुआरों ने महिला को बचाया व किनारे ले गए-

बता दें कि समुद्र में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर कुछ दूर में लकड़ी के किसी टुकड़े के आकार में तैर रहे किसी चीज पर पड़ा। इसके बाद जब ध्यान से मछुआरों ने देखा तो उन्हें लगा कि यह लकड़ी का टुकड़ा नहीं है। बल्कि, समुद्र में तैर रहा कोई इंसान है जो उनकी तरफ देखकर इशारा कर रहा है। 

इसके बाद मछुआरों ने नजदीक जाकर देखा तो वह समुद्र में तैर रही एक महिला को देख कर आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद उन मछुआरों ने उस महिला को पानी से बाहर निकाला। महिला ने निकाले जाने के बाद बताया कि पति से परेशान होकर व हिंसा की वजह से उसने पति के घर को छोड़ना पसंद किया। कुछ समय बाद सेल्टर होम से भी उसे निकाल दिया, किसी ने उसे मदद नहीं की। इसके बाद महिला ने आत्महत्या के बारे में सोचा। महिला को समुद्र में कूदने के बारे में कुछ याद नहीं है। 

 

महिला ने कहा भगवान नहीं चाहते थे कि मैं मरूं-

बता दें कि महिला का नाम एंजेलिका गैटन है। महिला को मछुआरों ने शनिवार सुबह लगभग 6 बजे प्यूर्टो कोलम्बिया के तट से दो किलोमीटर दूर पाया। मछुआरों द्वारा बचाए जाने के बाद समुद्र से बादर आते ही महिला ने कहा कि  मैं फिर से पैदा हो गई, भगवान नहीं चाहते थे कि मैं मर जाऊं। 

इसके बाद महिला को अस्पताल ले जा गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, लंबे समय तक पानी में रहने की वजह से महिला थकावट व हाइपोथर्मिनिया से पीड़ित हो गई थी।  

Web Title: Two years ago, a woman missing from home was found floating in the sea alive in Colombia

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे