लाइव न्यूज़ :

ट्रेंड हुआ #मोदी_एंटीनेशनल_हैं, यूजर्स ने लिखा- '2014 से मोदी जब से सत्ता में आए, तबसे 'हिंदुत्व के ठग' मुस्लिमों की...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2020 12:49 IST

देश में पिछले कुछ दिनों से  नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) और एनआरसी व एनपीआर, आर्टिकल 370, राम मंदिर, देश की गिरती अर्थव्यस्था, बेरोजगारी जैसे कई अहम मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी की आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे देश में पिछले महीने से सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन हिंसक प्रदर्शनों में दर्जनों लोगों की मोत हुई है।  कई यूजर्स जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटने बाद इंटरनेट बैन को लेकर भी आलोचना कर रहे हैं।

ट्विटर पर आज (4 जनवरी) हैशटैग #मोदी_एंटीनेशनल_हैं ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ तकरीबन 40 हजार से ज्यादा ट्विटर यूजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विरोधी ट्वीट किए हैं। इस ट्रेंड के साथ लोग पीएम मोदी की अलग-अलग मुद्दों पर आलोचना कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) और एनआरसी व एनपीआर को लेकर आलोचना कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि देश में सीएए को लेकर जो भी बवाल हो रहे हैं, उन सब की वजह पीएम मोदी ही हैं। देश में पिछले महीने से सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन हिंसक प्रदर्शनों में दर्जनों लोगों की मोत हुई है।  

कई यूजर्स जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटने बाद इंटरनेट बैन को लेकर भी आलोचना कर रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि पीएम मोदी के पास देश के विकास और यहां के मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बस वह पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी लिखा है कि पीएम मोदी का ध्यान पाकिस्तान की ओर ज्यादा है। 

इस हैशटैग के साथ कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर लिखा है, ''हर मोर्चे पर विफल सरकार जिस तरह के जनविरोधी कानून जनता पर थोप रहे हैं, उससे तो यह साबित होता है कि #मोदी_एंटीनेशनल_हैं'' 

तो कुछ यूजर्स ने देश में हिंदू-मुस्लिम दंगों पर भी मोदी सरकार की आलोचना की है। एक वैरिफाइड यूजर का कहना है, ''पीएम मोदी 2014 से जब से सत्ता में आए हैं तब से 'हिंदुत्व के ठग' मुस्लिमों की लिंचिंग करने में लगे है''

वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी बेरोजगारी और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं।

इसके अलावा  हैशटैग #मोदी_एंटीनेशनल_हैं के साथ लोग देश की मौजूदा स्थिति को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी को ट्रोल कर रहे हैं। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से  नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) और एनआरसी व एनपीआर, आर्टिकल 370, राम मंदिर, देश की गिरती अर्थव्यस्था, बेरोजगारी जैसे कई अहम मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी की आलोचना हो रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टधारा ३७०इकॉनोमीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल