चिड़ियाघर में बंदर के साथ खेलना पड़ा भारी, परेशान होकर बंदर ने किया ये काम
By वैशाली कुमारी | Published: October 12, 2021 03:21 PM2021-10-12T15:21:12+5:302021-10-12T15:31:22+5:30
दरअसल सोशल मीडिया पर एक 13 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंदर को जबरदस्ती केला खिलाया जा रहा है। 13 सेकंड के वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर पिंजरे में बंद है।
चिड़ियाघर जाना लोगों को बहुत पसंद होता है। वहां जाकर लोग जानवर तो देखते ही हैं साथ साथ उन से खेल भी खेले लगते हैं। क्या आप भी उन जानवरों केसा खेला पसंद करते हैं क्या आप उन्हें खाने के लिए कुछ सामान लेकर जाते हैं और खिलाते हैं तो आपको यह खबर जरुर पढ़नी चाहिए। क्योंकि चिड़ियाघर में एक बंदर को जबरन खाना खिलाना एक शख्स को भारी पड़ गया।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक 13 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंदर को जबरदस्ती केला खिलाया जा रहा है। 13 सेकंड के वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर पिंजरे में बंद है। वह लोहे के जाल के पास बैठा हुआ है। तभी एक शख्स बंदर को केला खिलाने की कोशिश कर रहा है और कैमरे में इस वीडियो को फिल्मा रहा है। वह कई बार केले को बंदर के मुंह के करीब ले जाता है लेकिन बंदर कोई रिएक्शन नहीं देता और बार-बार अपना मुंह केले से दूर हटा लेता है। लेकिन वह शख्स यही काम दोहराता रहता है। उसके बाद बंदर ने कुछ ऐसा किया जो उसको सबक सिखाने वाला था। अगली बार जब शख्स ने उसकी तरफ केले को बढ़ाया तो बंदर ने एक झपट्टा मारकर उसका फोन गिरा दिया।
If “Keep playing with me” was an animal 😂😂😂 pic.twitter.com/D844JHoMmV
— Hood Comedy (@HoodComedyEnt) October 11, 2021
सोशल मीडिया पर यह वीडियो @HoodComedyEnt नाम के यूज़र ने 12 अक्टूबर को शेयर किया था। इस क्लिप को अब तक 13 हजार से ज्यादा व्यूज और 2 हज़ार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।