हार के बाद भी TikTok स्टार सोनाली फोगाट के हौसले बुलंद, बना रही हैं धमाकेदार वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 28, 2019 03:30 PM2019-10-28T15:30:45+5:302019-10-28T15:30:45+5:30
सोनाली फोगाट ने आदमपुर सीट से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था। हार के बाद भी उन्होंने टिकटॉक वीडियो से धमाल मचाना जारी रखा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को आदमपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई ने बुरी तरह हरा दिया। लेकिन इसके बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं। टिक टॉक पर सोनाली फोगाट लगातार वीडियो बनाकर अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन कर रही हैं।
हाल ही में दिवाली के मौके पर सफेद सलवार कुर्ते में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में सोनाली दिए जलाने जा रही हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है 'होशाना'। एक और वीडियो में सोनाली फोगाट जंगल में हैं और हंसती-खेलती दिखाई दे रही हैं।
एक अन्य वीडियो में सोनाली कुछ उदास जरूर दिखाई दी और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। लोग इस वीडियो को सोनाली फोगाट की हार से जोड़कर देख रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो.
Sonali Phogat New Tik Tok Video pic.twitter.com/B2PAysrzxN
— Dheeraj Pal (@5001Pal) October 28, 2019
चुनाव नतीजों के बाद सोनाली फोगाट का एक और टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके आंसू निकल रहे थे और बैकग्राउंड पर गाना बज रहा था, 'जो भेजी थी दुआ, वो जाके आसमां से यूं टकरा गई...'। हालांकि ये वीडियो पुराना था।
Meanwhile, in the world of TikTok!
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) October 24, 2019
First reaction of Sonali Phogat after her results! 🥳😆#HaryanaAssemblyElections2019pic.twitter.com/tliRqsWSQC
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली फोगाट को आदमपुर विधानसभा सीट पर कुल 27.78 प्रतिशत ही वोट मिल सके जबकि उनके विरोधी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप को 51.7 फीसदी वोट मिले। चुनाव में भले ही सोनाली की हार हुई हो लेकिन टिकटॉक पर उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है।