देखें वीडियो: थाईलैंड के फूड ब्लॉगर ने नोच-नोच कर खाया चमगादड़-पीया सूप, गिरफ्तार, पांच साल की हो सकती है सजा

By आजाद खान | Published: November 13, 2022 01:19 PM2022-11-13T13:19:26+5:302022-11-13T13:46:21+5:30

वीडियो में यह देखा गया है कि वह काफी मजे से चमगादड़ को खा रही है और उसका सूप भी पी रही है। यही नहीं वह अपने फैंस को भी इसे टेस्ट करने को कह रही है।

Thailand's food blogger Phonchanok Srisunaklua ate bat soup arrested may be punished 5 years Watch video | देखें वीडियो: थाईलैंड के फूड ब्लॉगर ने नोच-नोच कर खाया चमगादड़-पीया सूप, गिरफ्तार, पांच साल की हो सकती है सजा

फोटो सोर्स: Facebook Page @sorrayuth9115

Highlightsथाईलैंड के एक फूड ब्लॉगर ने चमगादड़ नोच-नोच कर उसका सूप पीया है। इसका एक वीडियो वायरल भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे लेकर यूजर्स नाराज दिख रहे है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि फूड ब्लॉगर गिरफ्तार हो गई है और हो सकता है कि उन्हें इसके लिए पांच साल की सजा हो।

Viral News: सोशल मीडिया पर थाई फूड ब्लॉगर फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ (Phonchanok Srisunaklua) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे कैमरे के सामने चमगादड़ की सूप पीती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जब से फोनचानोक ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है तब से उनका विरोध हो रहा है। 

वीडियो में फोनचानोक को चमगादड़ को पकड़े हुए देखा गया है जिसे वह बाद में नोच-नोच कर खा रही है। खबर के मुताबिक, फोनचानोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऐसा हो सकता है कि इसे लिए उन्हें लंबा जेल भी जाना पड़ सकता है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि फूड ब्लॉगर फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ एक रेस्तरां में बैठी हुई है और उनके सामने एक सूप रखा हुआ है जिसमें एक चमगादड़ भी है। वीडियो ज्यों ही शुरू होता है फोनचानोक चमगादड़ को लेती है और उसके पंख को चीर कर वीडियो में दिखाती है। 

इसके बाद उसे नोच-नोच कर वे खाना शुरू करती है। फोनचानोक चमगादड़ के मास को नोच कर सूप में डूबाती है और फिर उसे खाती है। इस तरीके से वह लगभग पूरे बैट को खा लेती है और अंत में फैंस को भी इसे टेस्ट करने को बोलती है। 

ब्लॉगर को 5 साल की हो सकती है सजा

इस 40 सेकेंड के वीडियो में महिला ब्लॉगर ने अपने फैंस को भी इसे ट्रई करने को कहा है। यही नहीं फोनचानोक सूप को पीते हुए उसे एक डिलिशियस डिश बता रही है। कहा जा रहा है कि फोनचानोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऐसे में उसे पांच साल की सजा भी हो सकती है। 

फोनचानोक का एक यूट्यूब चैनल है जिस पर वे वीडियो बनाती है और इससे उनकी कमाई भी होती है। फोनचानोक  Eat spicy and delicious नाम के चैनल को चलाती है जिसके चार लाख सब्सक्राइबर्स है। वे पेशे से टीचर भी है और वह पढ़ाती भी है।

Web Title: Thailand's food blogger Phonchanok Srisunaklua ate bat soup arrested may be punished 5 years Watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे