तसलीमा नसरीन बोलीं- भ्रष्ट लोग अक्सर बोलते हैं भगवान महान है! माल्या ने लिखा था, 'गॉड इज ग्रेट'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 3, 2019 01:07 PM2019-07-03T13:07:13+5:302019-07-03T13:07:13+5:30

ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने विजय माल्या को अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति दे दी है।

Taslima Nasreen react on Mallya says Corrupt people often say God Is Great | तसलीमा नसरीन बोलीं- भ्रष्ट लोग अक्सर बोलते हैं भगवान महान है! माल्या ने लिखा था, 'गॉड इज ग्रेट'

तसलीमा नसरीन (फाइल फोटो)

Highlightsमशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने लिखा कि भगवान हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ होता है।हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगवान महान है। उनकी बात सही ठहराई गई है।'

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने लिखा कि भगवान हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ होता है। उनकी यह प्रतिक्रिया भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के उस ट्वीट के बाद आई है जिसमें उसने लिखा था कि 'गॉड इज ग्रेट'। गौरतलब है कि ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने विजय माल्या को अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति दे दी है।

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगवान महान है। उनकी बात सही ठहराई गई है।' बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व प्रमुख ने लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस के बाहर संवाददाताओं से कहा कि वह हमेशा कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। माल्या ने साथ ही भारतीय बैंकों का बकाया राशि चुकाने की अपनी पेशकश को दोहराया।

माल्या ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि ये आरोप असत्य हैं। गढ़े गए हैं और इनका कोई आधार नहीं हैं।मेरा मानना है कि मेरी बात सही ठहरायी गयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी चाहता हूं कि बैंक अपना पूरा पैसा ले लें, उनको जो करना है करें, मुझे शांति से रहने दें।’’

इसके बाद बुधवार दोपहर तसलीमा नसरीन ने लिखा, 'भ्रष्ट लोग अक्सर बोलते हैं कि भगवान महान है। दरअसल, भगवान हमेशा भ्रष्ट लोगों के पास होता है भगवान उन्हें अपराध करने में मदद करता है और फिर सजा से बच निकलने में भी मदद करता है।'

Web Title: Taslima Nasreen react on Mallya says Corrupt people often say God Is Great

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे