चिता से अचानक उठ खड़ा हुआ मुर्दा फिर से हुआ वह था बेहद हौरान करने वाला
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 18, 2018 12:15 PM2018-05-18T12:15:56+5:302018-05-18T12:15:56+5:30
किसी मरे हुए इंसान के जिंदा होने की बात अगर कही जाए तो शायद विश्वास ना किया जाए। लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।
बनारस, 18 मई: किसी मरे हुए इंसान के जिंदा होने की बात अगर कही जाए तो शायद विश्वास ना किया जाए। लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। खबरे के मुताबिक बनारस के श्मसान घाट पर एक मरे हुए इंसान को जब चिता पर लिटा दिया गया था, उसके बाद वह जिंदा हो गया।
शैंपेन की बोतल से नहाती है ये महिला, जानें इसकी हैरान करने वाली आदतें
इतना ही नहीं उस सख्श की सांस भी अचानक नार्मल तरीके से चलने लगीं। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ। इस तरह के मरे हुए इंसान की सांसे वापस आने से सभी के बीच हड़कंप मच गया और फिर उस सख्श को अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन अस्पताल जाने के बाद सख्श ने एक बार फिर से वहां दम तोड़ दिया था। खबर के मुताबिक बनारस की एक सड़क दुर्घटना में घायल मच्छरहट्टा निवासी विकास कन्नौजिया की ककरमत्ता स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। जिसके बार परिजन उसे श्मसान ले गए अंतिम संस्कार के लिए लेकिन वहां अचानक उसके शरीर ने हरकत की और वह जिंदा हो गया।
क्या आपने कभी सोचा है शर्ट में क्यों होता है लूप और कॉलर में क्यों होती है दो बटन
दोबारा से सांसे निकले के बाद फिर से सख्श का अंतिम संस्कार किया गया। विकास कन्नौजिया रविवार की रात हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे ककरमत्ता स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।