रिसेप्शन में बेडरूम के पर्दे से बनी ड्रेस पहनी थीं सोनम? तस्वीर वायरल
By भारती द्विवेदी | Published: May 11, 2018 05:27 PM2018-05-11T17:27:12+5:302018-05-11T17:27:12+5:30
सोनम कपूर ने अपने रिसेप्शन के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का व्हाइट एंड ग्रे कलर का लॉग स्लीव्स वाला स्ट्रिप लंहगा चुना था।
नई दिल्ली, 11 मई: सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी को तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन अब भी ये जोड़ी चर्चा में है। इनके फैंस शादी, रिसेप्शन से जुड़ी हर चीज पर बात कर रहे हैं। मतलब एक मई से पांच मई तक फैंस इसमें खपे कि सोनम क्या पहनेंगी? छह से आठ मई तक जनता ने इस मुद्दे पर नेट बर्बाद किया कि शादी में सोनम-आनंद ने क्या पहना, कौन-कौन से स्टार शामिल हुए। शादी की तीन दिन बाद जनता अब इसमें चीज में बर्बाद हो रही है कि सोनम-आनंद ये क्या पहना था और क्यों पहना था?
दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यानी व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर सोनम कपूर की रिसेप्शन की एक फोटो वायरल हो रही है। सोनम ने अपने रिसेप्शन में जो ड्रेस पहना है उसकी तुलना घर के पर्द से की जा रही है। व्हाट्सएप मैसेज में दोनों फोटो को एक साथ जोड़कर कहा जा रहा है- 'आप खुद को अमीर समझते हैं, जब सोनम कपूर आपके बेडरूम में लगे पर्दे को अपने रिसेप्शन के लिए चुनते हैं।'
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने रिसेप्शन के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का व्हाइट एंड ग्रे कलर का लॉग स्लीव्स वाला स्ट्रिप लंहगा चुना था। वहीं सोनम के पति आनंद आहूजा ना ब्लैक कलर का बंद गला शेरवानी पहना था। आनंद ने शेरवानी के साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहना रखा था। जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनके भी जमकर ट्रोल किया किया गया था।