VIDEO: लड़की के कान में घुसा सांप, निकालने में लगे डॉक्टर भी हुए परेशान, देखें खतरनाक वीडियो

By आजाद खान | Published: September 8, 2022 02:33 PM2022-09-08T14:33:14+5:302022-09-09T10:22:43+5:30

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेन्ट्स कर रहे है। जहां एक तरफ कुछ लोग इस तरीके से सांप के कान के अन्दर जाने पर सवाल उठा रहे है, वहीं दूसरी ओर लोग इसे काफी डरावना भी कह रहे है।

Snake trapped in girl ear doctor engaged in removal got upset watch dangerous viral video | VIDEO: लड़की के कान में घुसा सांप, निकालने में लगे डॉक्टर भी हुए परेशान, देखें खतरनाक वीडियो

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया

Highlightsसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़के के काम में सांप घुसा देखा जा रहा है। वीडियो में एक लड़के के काम में सांप घुसा देखा जा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया(Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के के कान में सांप को देखा गया है। इस वीडियो को कई प्लेफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है जिसमें लड़के के कानों में सांप को रेंगते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि अभी भी यह साफ नहीं हुआ है कि यह कहा की घटना है। लेकिन इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

इस वीडियो को shilparoy9933 नामक एक इन्सटाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की लेटी हुई है और डॉक्टर उसके कान से इस सांप को निकाल रहा है। 
सांप अभी भी जिन्दा है और उसका मुंह दिखाई दे रहा है। 

ऐसे में डॉक्टर चिमटे की मदद से सांप को निकालने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि सांप लड़के के काम में फंस गया है और वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। हालांकि लड़की के कान से सांप निकला की नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है। 

सोशल मीडिया यूजर्स करे रहे कमेन्टस्

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेन्ट्स कर रहे है। कुछ लोग इस वीडियो को फेक बता रहे है तो कुछ सांप के लड़की के कान के अन्दर जाने पर सवाल उठा रहे है। इस वीडियो को  फेसबुक (Facebook) पर भी शेयर किया गया है जहां चंदन सिंह नामक एक यूजर ने इसे शेयर किया है। 

Web Title: Snake trapped in girl ear doctor engaged in removal got upset watch dangerous viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे