20 किलो के अजगर को देख लोगों में हड़कंप, लेकिन आर्मी ऑफिसर की पत्नी ने एक हाथ से पकड़कर किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Published: December 13, 2019 09:54 AM2019-12-13T09:54:26+5:302019-12-13T09:54:26+5:30
महिला को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सांप को बच्चा-बच्चा कहकर बुला रही थीं। इस वीडियो के नीचे लोगों ने महिला के बहादुरी की काफी तारीफ की है।
आपने कई पुरुषों को सांपों को रेस्कयू करते देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सांपों का रेस्कयू करते दिख रही है। महिला एक आर्मी ऑफिसर है। इस महिला ने 20 किलो के अजगर को जिंदा पकड़ कर एक हाथ से बोरे में भरकर रख दिया है। वायरल वीडियो एक मिनट 26 सेकेंड का है। वीडियो को ट्विटर यूजर हरिंदर सिक्का ने शेयर किया है। वीडियो पर तकरीबन 47 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।
वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा गया है, 20 किलो के अजगर को नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी विद्या राजू ने जिंदा पकड़ा था। अजगर को इरेनाकुलम शहर की एक कॉलोनी में देखा गया था। अजगर पेड़ के नीचे एक छोटे घास के मैदान में छिपकर बैठा था। विद्या ने अजगर की गर्दन और पूछ की तरफ से पकड़ लिया।'
20 Kg python caught alive by wife of senior Navy officer.
— Harinder S Sikka (@sikka_harinder) December 11, 2019
Leave aside women, wonder how many men can show such guts.
I love my Navy. pic.twitter.com/6XNUBvE7MU
वीडियो में विद्या के साथ एक लड़की और तीन नौसेना के अधिकारी भी हैं। विद्या ने दो अन्य पुरुषों के साथ दो छोरों से अजगर को पकड़ लिया और एक बोरे के अंदर डाल दिया। वीडियो को कोई दूसरा शख्स रिकॉर्ड कर रहा था। महिला को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सांप को बच्चा-बच्चा कहकर बुला रही थीं। इस वीडियो के नीचे लोगों ने महिला के बहादुरी की काफी तारीफ की है।
देखें लोगों की प्रतिक्रिया
And such a compassionate lady too. Respects & Salutes 🙏❤️
— Amrita Bhinder (@amritabhinder) December 12, 2019
She’s wife of Commodore Raju, a serving senior Naval Officer
— Harinder S Sikka (@sikka_harinder) December 12, 2019
And she is gentle and even addressed it as a bachcha 😂🙏
— पूर्णिमा 🌝 (@purnimchand) December 12, 2019
Apart from the brvery, really ❤️ d way she is being so considerate to the reptile & calling it repeatedly "bachcha".
— Ramakrishnan🇮🇳 (@ramkiseshagiri) December 12, 2019
Amazing. Respect
— Meghna Girish (@megirish2001) December 12, 2019