शशि थरूर ने हॉलीडे की तस्वीर शेयर कर लिखी ऐसी बात कि हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- हम डिक्शनरी लेकर नहीं बैठते हैं 

By पल्लवी कुमारी | Published: September 11, 2019 12:58 PM2019-09-11T12:58:14+5:302019-09-11T12:58:14+5:30

कांग्रेस नेता शशि थरूर हाल ही में मालदीव में छुट्टी मनाने गए थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर की। जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये हैं।

Shashi Tharoor's 'kerfuffle' tweet on holiday photos creates fuss on social media | शशि थरूर ने हॉलीडे की तस्वीर शेयर कर लिखी ऐसी बात कि हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- हम डिक्शनरी लेकर नहीं बैठते हैं 

शशि थरूर ने हॉलीडे की तस्वीर शेयर कर लिखी ऐसी बात कि हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- हम डिक्शनरी लेकर नहीं बैठते हैं 

Highlightsशशि थरूर कई बार कठिन शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। तस्वीरें पोस्ट कर शशि थरूर ने अंग्रेजी शब्द 'kerfuffle' का इस्तेमाल किया था, जो लोगों को समझ में नहीं आया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर हमेशा ही अपने बयानों और ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर इस बार अपने हॉलीडे की तस्वीरें शेयर करने के बाद ट्रोल हो रहे हैं। असल में शशि थरूर ने दस सितंबर को हॉलीडे की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में एक ऐसा अंग्रेजी का शब्द लिखा, जिसको लेकर ट्विटरबाजों ने उनको ट्रोल कर दिया। तस्वीरें पोस्ट कर शशि थरूर ने अंग्रेजी शब्द 'kerfuffle' का इस्तेमाल किया। इस शब्द को लेकर यूजर दुविधा में पड़ गये। तस्वीर के नीचे लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि कभी तो सर आप आसान भाषा में ट्वीट कीजिये। हम अपने पास हमेशा डिक्शनरी नहीं रखते हैं। इससे पहले भी शशि थरूर कई बार कठिन शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। शशि थरूर मालदीव में छुट्टी मनाने गए थे। 

शशि थरूर ने ट्वीट किया, कुछ हफ्ते पहले जब पूरा मीडिया राजनीतिक बहस में लगा हुआ था तो मैं कुछ वक्त निकालकर मालदीव में चला गया था। ऐसा लग रहा है कि जैसे ये सालों पुरानी बात हो।'' इसी ट्वीट में शशि थरूर ने Political Kerfuffle शब्द का इस्तेमाल किया था। Kerfuffle का शाब्दिक अर्थ होता है- शोर-शराबा 

एक यूजर ने लिखा, ये तो सब ठीक है लेकिन आपने  शशि थरूर का ये नया शब्द देखा

एक यूजर ने लिखा, सर क्या ये कोई मालदीव का शब्द है?

एक यूजर ने लिखा, सर Kerfuffle जैसा शब्द का इस्तेमाल किया करो तो प्लीज इसका मतलब भी साथ में बता दिया करो। आपकी बात भी पूरी हो जायेगी और बच्चों को ज्ञान भी मिल जायेगा।

एक यूजर ने लिखा, शशि जी प्लीज आप साधारण अंग्रेजी का प्रयोग करें ताकी लोगों को आसानी से समझ में आ जाये। 

इसके अलावा शशि थरूर हॉलीडे पर जो कपड़े पहने थे, उसको लेकर भी ट्रोल हो गये। लोगों ने कहा, सर आपने जैसे कपड़े पहने हैं, वैसे कपड़े पहनकर वीकेंड पर कौन जाता है। 

Web Title: Shashi Tharoor's 'kerfuffle' tweet on holiday photos creates fuss on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे