पार्टी के दौरान खत्म हो गई शराब तो लोगों ने पीना शुरू कर दिया हैंड सैनिटाइजर, 7 लोगों की मौत, 2 कोमा में

By अमित कुमार | Published: November 26, 2020 04:54 PM2020-11-26T16:54:15+5:302020-11-26T16:56:02+5:30

इन दिनों हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग लोग कोरोना वायरस को हटाने के लिए कर रहे हैं। लेकिन एक पार्टी में शराब खत्म होने पर कुछ लोगों ने इसे पी लिया और फिर...

Seven dead in Russia after drinking hand sanitiser because they had run out of alcohol | पार्टी के दौरान खत्म हो गई शराब तो लोगों ने पीना शुरू कर दिया हैंड सैनिटाइजर, 7 लोगों की मौत, 2 कोमा में

(फाइल फोटो)

Highlights हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल हाथ को साफ करने के लिए किया जाता है। पार्टी में शराब खत्म होने पर लोगों ने हैंड सैनिटाइजर को पी लिया।बीते कुछ महीनों में हैंड सैनिटाइजर पीने के कारण जान गंवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया झेल रही है। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर और मास्क तेजी के साथ लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। कोरोना से बचने के लिए हैंड सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग लगभग पूरी दुनिया कर रही है। हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल हाथ को साफ करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या हो अगर कोई उसे पी जाए तो...

जी हां, ऐसा ही एक मामला रूस के गांव से आया। जहां पार्टी में शराब खत्म होने पर लोगों ने  हैंड सैनिटाइजर को पी लिया। गांव वालों की ये गलती इतनी भारी पड़ी कि इसे पीने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग कोमा में पहुंच गए। सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन एल्कोहल की लत के कारण इस गांव के लोगों ने यह खतरनाक कदम उठाया। 

बीते कुछ महीनों में हैंड सैनिटाइजर पीने के कारण जान गंवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।  हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग लोग अपनी जान बचाने के लिए करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की बेवकूफी के कारण ये लोगों की जिंदगी छीनने का काम भी कर रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद से ही लगातार लोग इस घटना पर चर्चाएं कर रहे हैं। 

Web Title: Seven dead in Russia after drinking hand sanitiser because they had run out of alcohol

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे