लाइव न्यूज़ :

मक्का मस्जिद में बैठकर 4 महिलाएं खेल रहीं थी पत्ते, वायरल फोटो पर खड़ा हुआ नया विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 23, 2018 12:48 IST

सोशल मीडिया पर इन 4 महिलाओं को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इन्हें सही तो वहीं कुछ लोग इन्हें गलत बता रहे हैं।

Open in App

सऊदी अरब, 23 फरवरी;  सऊदी अरब में मक्का की फर्श पर बैठकर चार महिलाओं के पत्ते खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद एक नया ही विवाद खड़ा होते दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर सही और गलत का विवाद छिड़ गया है। कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं। इस पर विवाद इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि चारों महिलाएं मक्का के पवित्र मस्जिद परिसर में बैठकर गेम खेल रही हैं। 

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, कुछ ही घंटे बाद सऊदी के अधिकारियों ने इसपर एक अधिकारिक बयान जारी कर दिया है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा है कि पिछले शुक्रवार को 11 बजे पवित्र मस्जिद के कुछ सिक्‍योरिटी अफसरों ने चार महिलाओं को बोर्ड गेम 'सिक्‍वेंस' खेलते देखा। इसके बाद हमने वहां महिला के पास कुछ सुरक्षाकर्मियों को भेजा। सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को ऐसा करने के लिए मना किया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों की बात मानकर महिलाओं ने फौरन ही गेम खेलना बंद कर दिया।  हालांकि महिलाओं को ऐसा दोबार ना करने की चेतावनी भी दी गई है।

क्या कहता है इसपर इस्लाम

इस्लाम की मानें तो मक्का के मस्जिद परिसर में आप कोई भी खेल या गेम नहीं खेल सकते। खासकर इस तरह के कार्ड्स गेम। ऐसा मानना है कि हज की यात्रा में लोग अपनी गुनाहों की माफी मांगने जाते हैं, वैसे में महिलाओं का वहां गेम खेलना उचित नहीं माना जा रहा है।

वहीं सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग तो इसे पूरी तरह गलत बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का यह कहना है कि सऊदी अरब में जहां महिलाओं पर इतनी पाबंदी है, ना उन्हें फिल्म देखने दिया जाता है, ना उन्हें घूमने दिया जाता है, ऐसे में अगर इन महिलाओं ने अपने मनोरंजन के लिए कुछ ऐसा कर भी लिया तो इसमें गलत क्या है।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज