Russia-Ukraine war: पोलैंड जाते हुए रोते यूक्रेनी बच्चे का वीडियो वायरल, अकेले बॉर्डर कर रहा था पार

By मनाली रस्तोगी | Published: March 9, 2022 11:47 AM2022-03-09T11:47:46+5:302022-03-09T12:14:25+5:30

रूस और यूक्रेन के बीच कई सारे लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोते हुए यूक्रेनी बच्चे को पोलैंड की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

Russia-Ukraine war Video of Ukrainian boy crying while crossing over to Poland goes viral | Russia-Ukraine war: पोलैंड जाते हुए रोते यूक्रेनी बच्चे का वीडियो वायरल, अकेले बॉर्डर कर रहा था पार

Russia-Ukraine war: पोलैंड जाते हुए रोते यूक्रेनी बच्चे का वीडियो वायरल, अकेले बॉर्डर कर रहा था पार

Highlightsरूस और यूक्रेन के बीच कई सारे लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं।इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में रोते हुए यूक्रेनी बच्चे को पोलैंड की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

कीव:रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में यूक्रेन में कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं, जबकि लाखों लोग अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों में जाने को मजबूर हो गए हैं। इस जंग की वजह से बच्चे भी काफी प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमानित 800,000 बच्चे उन 20 लाख लोगों में शामिल हैं जो रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं। 

इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में एक रोते हुए यूक्रेनी बच्चे को पोलैंड की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपना सामान एक बैग में घसीट रहा है और रोते हुए आगे की ओर बढ़ रहा है। वीडियो यूक्रेन के साथ सीमा पर स्थित मेडिस्का के पोलिश गांव में शूट किया गया था। बता दें कि रूसी आक्रमण से बचने के लिए पोलैंड भाग रहे यूक्रेनी इस गांव से होकर जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं और लगातार बच्चे को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स इतने भावुक हो गए कि इनमें से कुछ ने तो बच्चे को अपने घर ले जाने तक की बात कही है। वीडियो में नजर आ रहा है बच्चा पोलैंड की ओर अपना सफर अकेले ही तय कर रहा है और उसके आसपास के लोग उसे अनदेखा कर रहे हैं। सेव द चिल्ड्रन के अनुसार, युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोड़ने वाले 20 लाख लोगों में 8 लाख बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से कई बच्चे अकेले ही यात्रा कर रहे हैं। 

Web Title: Russia-Ukraine war Video of Ukrainian boy crying while crossing over to Poland goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे