VIDEO: शॉपिंग के लिए जीप छोड़ कर गया शख्स, लौट कर जो हुआ उसे जान कर हो जाएंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Published: September 29, 2021 08:18 AM2021-09-29T08:18:30+5:302021-09-29T08:20:30+5:30

रिजवान हेल्डन स्ट्रीट लेकंबा सिडनी के पास एक स्टोर में कुछ सामान लेने के लिए गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो उनकी जीप के कॉर्नर पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया था।

Rizwan had gone to a store near Heldon Street Lekamba Sydney to pick up some items. When he came back after some time the bees had made their hive on the corner of his jeep | VIDEO: शॉपिंग के लिए जीप छोड़ कर गया शख्स, लौट कर जो हुआ उसे जान कर हो जाएंगे हैरान

मिनटों में बने छत्ते को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

Highlightsरिजवान ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया हैमधुमक्खी के छत्ते को देखकर रिजवान  हैरान हो गए

ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स अपनी जीप से शॉपिंग के लिए गया था। लेकिन जब वह लौटा तो उसने जो देखा उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल रिजवान, हेल्डन स्ट्रीट लेकंबा सिडनी के पास एक स्टोर में कुछ सामान लेने के लिए गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो उनकी जीप के कॉर्नर पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया था।

रिजवान ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है। वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि जीप के कोने पर मधुमक्खी  छत्ता बना चुकी हैं।

मधुमक्खी के छत्ते को देखकर रिजवान  हैरान हो गए। जिसके बाद उनकी जीप से छता उतारने के लिए एक बुजुर्ग शख्स आगे आया। वीडियो में दिखता है कि वह बुजुर्ग शख्स अपने हाथों से छत्ते को उतार रहा है। 

मिनटों में बने छत्ते को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के लिए भले ही यह आम बात हो लेकिन भारत जैसे देश में मिनटों में छत्ता बनना थोड़ा अजीब सा लगता है।

Web Title: Rizwan had gone to a store near Heldon Street Lekamba Sydney to pick up some items. When he came back after some time the bees had made their hive on the corner of his jeep

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे