VIDEO: टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी महिला रिपोर्टर तभी अचानक गिर गया पुल, फिर जो हुआ जान उड़ जाएंगे आपके भी होश
By अमित कुमार | Published: November 16, 2020 09:35 AM2020-11-16T09:35:02+5:302020-11-16T10:36:50+5:30
बाढ़ के हालात की रिपोर्टिंग करना बेहद मुश्किल काम होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला रिपोर्टर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
प्राकृतिक आपदा के समय लाइ रिपोर्टिंग करना बेहद रिस्की काम होता है। कई बार रिपोर्ट्स को अच्छी स्टोरी के लिए जान की बाजी भी लगानी पड़ती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला रिपोर्टर पुल की रिपोर्टिंग कर रही होती है और तभी अचानक वो पुल गिर पड़ता है।
फॉक्स 46 नामक चैनल के लिए रिपोर्टिंग करने वाली एम्बर रॉबर्ट्स नामक महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की एक क्लीप को शेयर किया है। एम्बर रॉबर्ट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रॉबर्ट्स एक टूटे हुए पुल को दिखाती हैं। कुछ सेकंड में ही पुल का एक हिस्सा अचानक ढह जाता है। रॉबर्ट्स को इस हादसे के दौरान बैकग्राउंड में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है क्योंकि वह उस वक़्त पुल पर ही खड़ी थी।
I am SO #thankful me and my @FOX46News#photojournalist, @JonMonteFOX46 are okay. I'm sending #prayers up to the people of #Alexander#County impacted by today's #flooding. pic.twitter.com/9KxABhpQyB
— Amber Roberts (@AmberFOX46) November 13, 2020
इसे किस्मत ही कहेंगे कि पुल के इतने करीब होने के बाद भी रॉबर्ट्स और उनका साथी सुरक्षित वहां से बाहर निकल आए। उत्तरी कैरोलिना के अलेक्जेंडर काउंटी में बाढ़ के दौरान बनाई गई इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 13 नवंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो क्लिप को 1000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अबतक 46,700 से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है।
I am SO #thankful me and my @FOX46News#photojournalist, @JonMonteFOX46 are okay. I'm sending #prayers up to the people of #Alexander#County impacted by today's #flooding. pic.twitter.com/9KxABhpQyB
— Amber Roberts (@AmberFOX46) November 13, 2020