देखें वीडियो: शख्स ने अपने पलकों पर रह रहे कीड़ों का वीडियो किया शेयर, आंख के बालों के बीच रेंग रहे जीव को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Published: December 8, 2022 08:55 PM2022-12-08T20:55:08+5:302022-12-08T21:05:16+5:30

वीडियो में यह देखा है कि पलकों के बालों के बीच कई कीड़े जीवित है और वे वहां रेंग रहे है। शख्स ने वीडियो में बकायदा जगह भी बताया है कि यहां से यहां के बीच इन कीड़ों को देखा गया है।

reddit user share video show worm-like living creature crawling man eyelash mites demodex Demo Dex | देखें वीडियो: शख्स ने अपने पलकों पर रह रहे कीड़ों का वीडियो किया शेयर, आंख के बालों के बीच रेंग रहे जीव को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

फोटो सोर्स: Reddit @u/gud_morning_dave

Highlightsसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने अपने पलकों पर रह रहे कीड़ों को दिखाया है। ऐसे में वीडियो में कई कीड़ों को पलकों के बालों के बीच रेंगते हुए देखा गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया रेडडिट पर एक यूजर ने पलक पर कीड़े-मकोड़े जैसे जीव को रेंगते हुए फिल्माया है और इसका एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स के पलक पर कीड़े-मकोड़े जैसा जीव जीवित है और वह रेंग रहा है। 

इस वीडियो को देख यूजर्स हैरान है और ऐसे में वे इस वीडियो को रेडडिट पर अपवोट भी कर रहे है। यही नहीं लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे है और अभी तक 2100 कमेंट्स किए जा चुके है। 

वीडियो में क्या दिखा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म रेडडिट पर @u/gud_morning_dave पर शेयर किया गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स के पलक पर कीड़े-मकोड़े जैसा जीव रेंग रहा है। यूजर ने अपने पलकों का एक वीडियो दिखाया है जिसमें वे अपने पल्कों के बाल को माइक्रोस्कोप से चेक कर रहा है। 

ऐसे में वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स के पलकों के सूक्ष्मदर्शी के नीचे कई छोटे-छोटे डेमोडेक्स चल रहे है। आपको बता दें कि घुन आमतौर पर पलकों पर या शरीर में बड़े बालों के रोम में तेल ग्रंथियों के पास रहते हैं और त्वचा और स्रावित तेल को खा जाते हैं। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि शख्स के पलकों में डेमो और डेक्स नामक कीड़े-मकोड़े जैसे जीव दिखाई दे रहे है। 

वीडियो शेयर कर यूजर ने क्या कहा

आपको बता दें कि इस वीडियो को जब से रेडिडट पर शेयर किया गया है तब से इसे 28300 व्यूज मिल चुके है और इसे लेकर 2100 कमेंट्स हो चुके है। वहीं वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, "रेडडिट पर बरौनी पतंग (डेमोडेक्स) के बारे में जानने के बाद, मैंने अपनी आंखों की जांच करने का फैसला किया। डेमो और डेक्स से मिलें।"

वहीं वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे लेकर अजीबो-गरीब रिएक्शन्स दे रहे है। कुछ लोग इसके पक्ष में बोल रहे है तो कुछ इसके विरोध में कमेंट्स कर रहे है। 

Web Title: reddit user share video show worm-like living creature crawling man eyelash mites demodex Demo Dex

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे