आरजे मलिष्का ने गाने के जरिए फिर खोली BMC की पोल, झिंगाट गाने को लेकर बनाया नया पैरोडी

By पल्लवी कुमारी | Published: July 18, 2018 02:46 AM2018-07-18T02:46:18+5:302018-07-18T02:46:18+5:30

पिछले साल मलिष्का ने मराठी गाना 'सोनू, तुला मुंबई वार भरोसा नाय का?' इस पर पैरोडी बनाया था। जिसके बाद BMC ने उन पर घर में डेंगू मच्छर होने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की बात कही थी।

Red FM RJ Malishka is back with new parody on BMC Mumbai rains | आरजे मलिष्का ने गाने के जरिए फिर खोली BMC की पोल, झिंगाट गाने को लेकर बनाया नया पैरोडी

आरजे मलिष्का ने गाने के जरिए फिर खोली BMC की पोल, झिंगाट गाने को लेकर बनाया नया पैरोडी

मुंबई, 18 जुलाई: जानी-मानी रेडियो जॉकी (आरजे) मलिष्का का पिछले साल का तो आपको  पैरोडी तो याद ही होगा। जिसमें उन्होंने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की पोल खोल कर रख दी थी। जिसके लिए उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन इन सब के बाद भी आरजे मलिष्का ने इस साल भी एक नया  पैरोडी बनाया है।

इस नए पैरोडी में आरजे मलिष्का ने फिर से मुंबई के प्रशासन और सरकार की आलोचना की है। इस गाने को आरजे मलिष्का ने मराठी फिल्म सैराट के झिंगाट गाने के बोल पर बनाए हैं। जिसे उन्होंने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। 

तेजस्वी का 'चाचा नीतीश' पर तंज, बोले-  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा  के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र’ से करें संपर्क

इस पैरोडी में आरजे मलिष्का ने मुंबई में भारी बारिश की वजह से जो हालत पैदा हुए हैं, उसकी जिक्र कर रही हैं। उसके साथ मुंबई के सड़कों पर जो गड्ढे हैं, उसका भी जिक्र बखूबी किया है। ये पूरा पैरोडी मराठी में है। ये पैरोडी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 



बता दें कि पिछले साल मलिष्का ने मराठी गाना 'सोनू, तुला मुंबई वार भरोसा नाय का?' (सोनू, तुम्हें मुंबई पर भरोसा नहीं है क्या?)  इस पर पैरोडी बनाया था। जिसके बाद BMC ने उन पर घर में डेंगू मच्छर होने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की बात कही थी। शिवसेना के दो पार्षदों ने बीएमसी से एफएम रेडियो और आरजे के खिलाफ पांच अरब का मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी मांग की थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Red FM RJ Malishka is back with new parody on BMC Mumbai rains

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे