दो बहनें अंतरा और अंकिता के 'नाटू नाटू' का रीक्रिएटेड वर्जन हुआ वायरल, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे आपके
By अनिल शर्मा | Published: August 2, 2022 10:27 AM2022-08-02T10:27:22+5:302022-08-02T11:31:08+5:30
वीडियो में दो बहनों अंकिता और अंतरा को अलग-अलग वाद्ययंत्र बजाते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने 'नाटू नाटू' के इस रीक्रिएटेड संस्करण को करने के लिए एक ही पोशाक का विकल्प चुना है।
Natu Natu Cover Viral Video: निर्देशक एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर हिट पीरियड एक्शन फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' में अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर के ऊर्जावान डांस स्टेप के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हो रही है। इस गाने को रिलीज हुए 5 महीने से ऊपर हो चुके हैं लेकिन इसके हुक स्टेप पर अभी भी लोग रिल्स और वीडियो क्रिएट कर रहे हैं।
इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दो बहनें नाटू नाटू हुक स्टेप को करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में दो बहनें अंतरा नंदी और अंकिता नंदी ने बेहद उत्कृष्ट और सहजता से 'नाटू नाटू' हुक स्टेप को रीक्रिएटेड किया है। अंतरा और अंकिता ने जूनियर एनटीआर और रामचरण की कॉपी करने में सफल रही हैं। उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यूट्यूब इंडिया ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा- "परफेक्ट नाटू नाटू कवर नॉट एक्सी-" वहीं अंकिता ने इस वीडियो को साझा करने के लिए यूट्यूब का आभार जताया है। देखें वीडियोः
इस वीडियो को अबतक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो साझा करने के तुरंत बाद नेटिजंस कमेंट्स में प्यार लुटा रहे हैं। दोनों बहनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह अब तक के मनोरंजन का सबसे अच्छा संस्करण है, शानदार।" वीडियो में बहनों को अलग-अलग वाद्ययंत्र बजाते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने 'नाटू नाटू' के इस रीक्रिएटेड संस्करण को करने के लिए एक ही पोशाक का विकल्प चुना।
वीडियो को अब इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। राहुल सिप्लीगंज और काला भैरव द्वारा गाया गया नाटू नाटू' मार्च 2022 में रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को यू-ट्यूब पर 90 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 'नाचो नाचो' गाने के हिंदी वर्जन को 118 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।