रामायण के 'राम' अरुण गोविल का अब ट्विटर पर 'अवतार', एक ही दिन में जुड़ गये इतने फॉलोअर्स
By प्रिया कुमारी | Published: April 5, 2020 12:49 PM2020-04-05T12:49:01+5:302020-04-05T13:01:48+5:30
रामायण में राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। ट्विटर अकाउंट बनाने के बाद अरूण गोविल ने कई सारे पोस्ट किए हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच दूरदर्शन पर रामायण का एक बार फिर प्रसारण भी हो रहा है। लोग अपने परिवार के साथ बैठ कर इसे खूब देख रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच सबसे दिलचस्प बात ये है कि रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने भी ट्विटर ज्वाइन कर लिया है।
ट्विटर अकाउंट बनाने के बाद अरुण गोविल ने कई सारे पोस्ट किए हैं। इसमें सीता का किरदार निभा रही दीपिका चिखलिया से लेकर कई कलाकारों की तस्वीर भी उन्होंने पोस्ट की है। अरुण गोविल के ट्विटर ज्वाइन करते ही उनके फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है।
ट्विटर ज्वाइन करते ही अब तक 35 हजार से ज्यादा उनके फॉलोर्अस हो चुके हैं। अरुण गोविल ने श्री राम का किरदार निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया से जुड़ने से फैन्स भी काफी खुश नजर आए और उनके पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले। सब उनकी तारीफ ही कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले अरुण गोविल की एक और तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी जिसमें वे अपने बच्चों के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, एक यूजर ने लिखा अरुण जी आप बहुत ही प्रेरणात्मक इंसान है। आपको देख कर दिल खुश हो जाता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने अरुण गोविल की मुस्कान की तारीफ करते हुए लिखा कि आपकी मुस्कान ही आपको भगवान बनाती है।
Finally I Joined Twitter.
— Arun Govil (@TheArunGovil) April 4, 2020
Jai Shri Ram
दिब्य बसन भूषन पहिराए। जे नित नूतन अमल सुहाए॥
— Arun Govil (@TheArunGovil) April 5, 2020
कह रिषिबधू सरस मृदु बानी। नारिधर्म कछु ब्याज बखानी॥
जय सियाराम 🙏🚩 pic.twitter.com/rnpWW4SqTI
Arun Govil Ji, you are still an inspirational person. Spread hapoiness. #Stayhomestaysafe
— Anil Gaur (@anilgr_9) April 5, 2020
आपकी मुस्कुराहट आपको भगवान बनाती है
— Piyush Shukla (@PiyushS20591513) April 5, 2020
जाती पाती पूछे ना कोई!
— Arun Govil (@TheArunGovil) April 5, 2020
हरि को भजे सो हरि का होई ।।
माता-सबरी
ह्रदयप्रिय मित्र-निषादराज pic.twitter.com/puFl9kkr0E
अरुण गोविल के पोस्ट पर जय श्री राम नाम के कमेंट की बौछार हो रही है। मानों साक्षात भगवान को ही देख लिया हो। रामानंद सागर जी के रामायण के बाद अगर कोई राम और सीता की कल्पना भी करता है तो अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की छवि ही दिखाई देती है। बता दें अरुण गोविल के सोशल मीडिया कनेक्शन से फैन्स काफी खुश नजर आए।